अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Crime

23 पाकिस्तानियों की हत्या, बीच सड़क खड़े करके गोलियों से भूना; गाड़ियों में लगाई आग

23 पाकिस्तानियों की हत्या, बीच सड़क खड़े करके गोलियों से भूना; गाड़ियों में लगाई आग पाकिस्तान में सड़क से गुजर रहे लोगों को जबरन रोक गोलियों से छलनी कर दिया गया। उन्हें जबरन गाड़ियों से उतारकर जातियां पूछकर गोलियां मारी गईं और उनकी गाड़ियों को भी जला दिया गया। Pakistani Passengers Shod Dead in Baloc

23 पाकिस्तानियों की हत्या, बीच सड़क खड़े करके गोलियों से भूना; गाड़ियों में लगाई आग

Article Advertisement

23 पाकिस्तानियों की हत्या, बीच सड़क खड़े करके गोलियों से भूना; गाड़ियों में लगाई आग पाकिस्तान में सड़क से गुजर रहे लोगों को जबरन रोक गोलियों से छलनी कर दिया गया। उन्हें जबरन गाड़ियों से उतारकर जातियां पूछकर गोलियां मारी गईं और उनकी गाड़ियों को भी जला दिया गया।

Article Advertisement

Pakistani Passengers Shod Dead in Balochistan: पाकिस्तान में आज 23 लोगों को बीच सड़क खड़े करके गोलियों से छलनी कर दिया गया। वारदात बलूचिस्तान के मुसाखाइल इलाके में अंजाम दी गई। बंदूकों से लैस लोगों ने उन्हें जबरन गाड़ियों से उतारकर पहले लाइन में खड़ा किया और फिर एक-एक करके उन्हें गोलियां मार दी। गोलियां मारने से पहले उनके ID कार्ड चेक करके उनकी जातियों की पहचान भी की गई। वहीं लोगों को गोलियां मारने के बाद हमलावरों ने उनके वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया। AFP की रिपोर्ट से पाकिस्तान में हुए नरसंहार की पुष्टि हुई है।     पंजाब से आने-जाने वाले वाहनों को रोका बलूचिस्तान के मुसाखाइल जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी नजीबुल्लाह काकर ने AFP को बताया कि पंजाब को बलूचिस्तान से जोड़ने वाले हाईवे पर यात्रियों पर हमला किया गया। हथियारों से लैस लोगों ने बस, ट्रक और वैन को रोका। इनमें सवार लोगों को जबरन उतारा। इनके पहचान पत्र देखकर जातियों की पहचान की और फिर लोगों को को गोलियां मार दी। हमले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अस्पताल पहुंचाया। बंदूकधारियों ने हाईवे को ब्लॉक करके पंजाब से आने-जाने वाले वाहनों की ही जांच की और पंजाब के लोगों को ही मारा।     बलूच लिबरेशन आर्मी के हमला करने का शक जिले के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी हामिद जेहरी ने भी AFP को मृतकों की संख्या की पुष्टि की है। उन्होंने इस घटना के पीछे बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के आतंकवादियों का हाथ बताया, जो एरिया में एक्टिव उग्रवादी अलगाववादी समूह है। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने नरसंहार की निंदा की और मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने यह भी कहा कि बलूचिस्तान सरकार, पुलिस और सेना हमला करने वाले आतंकवादियों का पीछा करेगी और उन्हें उनके इस कृत्य की सजा देगी।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read