अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

मथुरा में बिजली का करंट लगाकर महिला की हत्या

मथुरा में बिजली का करंट लगाकर महिला की हत्या मथुरा, 22 नवम्बर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में मांट गांव में एक महिला का शव बंद कमरे में बिजली के तार से बंधा मिला पड़ा है। उसके शव में बिजली का करंट भी प्रवाहित हो रहा था। पुलिस के अनुसार घटना का पता उस समय चला जब मांट मूला गांव के ईदगाह रोड पर बट

मथुरा में बिजली का करंट लगाकर महिला की हत्या

Article Advertisement

मथुरा में बिजली का करंट लगाकर महिला की हत्या मथुरा, 22 नवम्बर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में मांट गांव में एक महिला का शव बंद कमरे में बिजली के तार से बंधा मिला पड़ा है। उसके शव में बिजली का करंट भी प्रवाहित हो रहा था।

Article Advertisement

पुलिस के अनुसार घटना का पता उस समय चला जब मांट मूला गांव के ईदगाह रोड पर बट वाली बगीची के पास घनी आबादी से कुछ दूरी पर बने मकान में से कुछ लोगों ने बहुत बुरी गंध आने की शिकायत की। पुलिस के पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि उस घर में बाहर से बंद किए गए एक कमरे से दुर्गन्ध आ रही थी। उसे खोलने पर पुलिस को चारपाई पर एक महिला का शव पड़ा मिला । उसे बिजली के तारों से बांधा गया था तथा उन तारों में बिजली प्रवाहित की गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक (देहात) श्रीश चंद्र ने बताया, मृतका की पहचान स्मृति (30)के रूप में की गई है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि महिला और उसका पति विपिन छह माह से इसी कमरे में रह रहे थे और आए दिन स्मृति के साथ मारपीट होती रहती थी। उनका कोई बच्चा नहीं था। पति पिछले कुछ दिन से लापता है। शव की पहचान मिटाने के लिए चेहरे को भी बिगाड़ा गया है। शव करीब चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पुलिस स्मृति के पति की तलाश कर रही है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read