मथुरा से अगवा 12 वर्षीय लड़की आगरा में बरामद मथुरा, 24 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से बृहस्पतिवार को अगवा की गई 12 वर्षीय लड़की को पुलिस ने शुक्रवार को आगरा के रामबाग क्षेत्र से बरामद कर लिया।
हालांकि, अपहरणकर्ता फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
पुलिस अधीक्षक (नगर) मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने शुक्रवार को बताया, ‘‘ फरह थाना क्षेत्र के एक गांव से बृहस्पतिवार को एक बाइक सवार युवक 12 वर्षीय लड़की को उसके घर से अगवा कर ले गया था।
घटना के समय लड़की के माता-पिता काम पर गए थे और केवल दादा-दादी घर पर थे।’’ उन्होंने बताया कि माता-पिता द्वारा लड़की के अपहरण की शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने तलाश शुरू की।
शुक्रवार की सुबह फरह थाना के प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह को जानकारी मिली कि एक लड़की आगरा के रामबाग पुल के पास मिली है, जो स्वयं को फरह का बता रही है।
उन्होंने बताया कि दुष्कर्म की आशंका के चलते लड़की का चिकित्सा परीक्षण कराया गया है।
पुलिस, लड़की द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर अपहरणकर्ता का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
एसपी नगर के लड़की के हवाले से बताया कि बाइक सवार पहले उसे मथुरा ले गया और नए कपड़े दिलवाए।
इसके बाद मोटरसाइकिल वहीं छोड़, बस से आगरा ले गया और रात भर खेत में रखा जहां से मौका मिलते ही पीड़िता भाग निकली।
उन्होंने बताया कि अपहरणकर्ता शातिर है क्योंकि उसने घटना में अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं किया बल्कि राहगीरों से फोन लेकर बात की।
एसपी नगर ने बताया कि पुलिस, अपहरणकर्ता का पता लगाने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है और जल्द ही उसे गिरप्तार कर लिया जाएगा।
India
मथुरा से अगवा 12 वर्षीय लड़की आगरा में बरामद
मथुरा से अगवा 12 वर्षीय लड़की आगरा में बरामद मथुरा, 24 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से बृहस्पतिवार को अगवा की गई 12 वर्षीय लड़की को पुलिस ने शुक्रवार को आगरा के रामबाग क्षेत्र से बरामद कर लिया। हालांकि, अपहरणकर्ता फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस अधीक्षक (नगर) मार्तण्ड प्रकाश सि

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

India
आवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधार

India
तमिलनाडु में मातृत्व अवकाश पर बड़ा फैसला: तीसरे बच्चे पर भी महिला सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 365 दिन का Paid Leave

India
कोलकाता के होटल में भीषण आग: बच्चे समेत 9 लोगों की मौत, कई घायल; आधी रात धुएं में फंसे मेहमान

Bihar
पटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


