अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Education

एमबीबीएस दाखिला रैकेट: दो और आरोपी गिरफ्तार

सरकारी कॉलेजों में एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के दो और लोगों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि नौ फरवरी को थाना सेक्टर 58 में अनिल गुप्ता सहित छह लोगों ने शिकायत दर्ज कराई कि सेक्टर 62 स्थित एक ऑ

एमबीबीएस दाखिला रैकेट: दो और आरोपी गिरफ्तार

Article Advertisement

सरकारी कॉलेजों में एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के दो और लोगों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि नौ फरवरी को थाना सेक्टर 58 में अनिल गुप्ता सहित छह लोगों ने शिकायत दर्ज कराई कि सेक्टर 62 स्थित एक ऑफिस के संचालकों ने उनसे संपर्क किया, तथा 25 से 50 लाख रुपये लेकर उन्हें उत्तर प्रदेश के विभिन्न सरकारी कॉलेजों में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने का वादा किया।

Article Advertisement

उन्होंने बताया कि आरोपी खुद को केंद्रीय मंत्री का परिचित बताते थे। अपर उपायुक्त ने बताया कि इस मामले के आरोपी पंकज खटीक व आदर्श ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था। थाना सेक्टर 58 पुलिस ने दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ की और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को राज विक्रम सिंह व सुनील नामक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। चारों लोगों की निशानदेही पर पुलिस ने पासपोर्ट, विजिटिंग कार्ड, विभिन्न सरकारी व प्राइवेट दफ्तरों की मोहर , डॉक्टरों के कोट, महत्वपूर्ण दस्तावेज, डायरिया आदि बरामद की है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि इन लोगों ने सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर सैकड़ों छात्रों से ठगी की है। पूछताछ के दौरान इनके कुछ और साथियों के बारे में पुलिस को पता चला है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read