अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

पप्पू यादव के बिगड़े बोल- चौकीदार के हत्यारे को गोली मारने पर एक लाख का इनाम, JDU-RJD और BJP भड़की

पप्पू यादव के बिगड़े बोल- चौकीदार के हत्यारे को गोली मारने पर एक लाख का इनाम, JDU-RJD और BJP भड़की पूर्व सांसद और जन अधिकार पार्टी (जाप) के मुखिया राकेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के बयान पर विवाद हो गया है। उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे मधेपुरा में लोगों को संबोधित करते हुए कह रहे हैं कि चौकीदार

पप्पू यादव के बिगड़े बोल- चौकीदार के हत्यारे को गोली मारने पर एक लाख का इनाम, JDU-RJD और BJP भड़की

Article Advertisement

पप्पू यादव के बिगड़े बोल- चौकीदार के हत्यारे को गोली मारने पर एक लाख का इनाम, JDU-RJD और BJP भड़की पूर्व सांसद और जन अधिकार पार्टी (जाप) के मुखिया राकेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के बयान पर विवाद हो गया है। उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे मधेपुरा में लोगों को संबोधित करते हुए कह रहे हैं कि चौकीदार के हत्यारे को गोली मारने वाले को वे एक लाख का इनाम देंगे।

Article Advertisement

जेडीयू, आरजेडी, बीजेपी समेत सभी दलों ने पप्पू यादव के विवादित बयान की निंदा की है। बता दें कि मधेपुरा में चौकीदार गुरुदेव की बदमाशों ने चार दिन पहले गोली मारकर हत्या कर दी। जाप नेता पप्पू यादव उनके समर्थन में पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार इस केस में अपराधियों के खिलाफ शूट एंड साइट का ऑर्डर दें। उन्होंने ऐलान किया कि जो भी हत्यारे को गोली मारेगा उसे एक लाख का इनाम दिया जाएगा। सभी दलों ने की पप्पू यादव के बयान की निंदा बिहार की सभी पार्टियों ने पप्पू यादव के बयान की निंदा की है। बीजेपी प्रवक्ता संतोष पाठक ने एक चैनल से बातचीत में कहा कि नीतीश सरकार चौकीदार के हत्यारे को पकड़कर सजा दे। इसके साथ ही पप्पू यादव के बयान पर भी ऐक्शन ले। जेडीयू नेता अभिषेक झा ने कहा कि दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई है। मगर पप्पू यादव का बयान स्वीकार योग्य नहीं है। जिम्मेदार व्यक्ति को ऐसे फरमानों से बचना चाहिए। आरजेडी प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि पप्पू यादव सस्ती लोकप्रियता के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं, जो उचित नहीं है। बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने कहा कि महागठबंधन की सरकार में कानून सबसे ऊपर है। राजनेताओं से उम्मीद है कि वे कानून के खिलाफ जाकर कोई बयानबाजी न करें।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read