अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

मेडिकल कॉलेज बनाने की मांग ने पकड़ी जोर

मेडिकल कॉलेज बनाने की मांग ने पकड़ी जोर जलजीवन हरियाली योजना को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित दौरे को लेकर प्रखंड के सखुआ गांव में चि्ह्तित स्थलों के जीर्णोद्धार की कवायद शुरू की गई है। यहां जल जीवन हरियाली योजना से जुड़े स्थलों को योजना से जोड़ा जायगा। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले योजना से जु

मेडिकल कॉलेज बनाने की मांग ने पकड़ी जोर

Article Advertisement

मेडिकल कॉलेज बनाने की मांग ने पकड़ी जोर जलजीवन हरियाली योजना को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित दौरे को लेकर प्रखंड के सखुआ गांव में चि्ह्तित स्थलों के जीर्णोद्धार की कवायद शुरू की गई है। यहां जल जीवन हरियाली योजना से जुड़े स्थलों को योजना से जोड़ा जायगा।

Article Advertisement

मुख्यमंत्री के आगमन से पहले योजना से जुड़े हर चीज को दुरुस्त किया जा रहा है। कार्यो में किसी तरह की कमी नहीं रहे इसको लेकर डीएम महेंद्र प्रसाद सहित जिले के तमाम अधिकारी लगातार सखुआ गांव का दौरा कर रहे हैं। शुक्रवार को डीएम, एसपी, डीडीसी सहित अन्य अधिकारी सखुआ पहुंचे। सखुआ में 40 एकड़ भूभाग में फैले 14 पोखरों के अलावा सरकारी राजा पोखर को दिन-रात एक कर कायाकल्प किया जा रहा है। राजा पोखर को हाई टेक बनाने के उद्देश्य से पोखर के चारों ओर सीमेंट निर्मित ईंट से सड़क बनाई जा रही है। सड़क किनारे फूल और फलदार पौधे भी लगाए जा रहे हैं। सीओ राजीव कुमार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज को लेकर दीनापट्टी पंचायत के दो स्थानों का निरीक्षण किया गया है। इसकी जानकारी जिला प्रशासन को दी गई है। मेडिकल कॉलेज की स्थापना को लेकर भी लोग मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा के इंतजार में हैं। धीरे-धीरे पिपरा में कॉलेज स्थापना की मांग जोर पकड़ती जा रही है। लोगों के मुताबिक पिपरा जिले का सबसे पिछड़ा ब्लॉक है। कॉलेज खुलने से बड़ी आबादी को फायदा होगा। सखुआ गांव में शुक्रवार को कार्यों का निरीक्षण करते डीएम महेन्द्र कुमार व अन्य। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read