अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरीआजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरी

Article Advertisement

Crime

JDU की 3 बार की महिला विधायक मीना द्विवेदी जन सुराज में शामिल

मोतिहारी: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले प्रशांत किशोर लगातार सियासी जमीन मजबूत कर रहे हैं। बीजेपी को बड़ा झटका देने के बाद अब उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू पर चोट की है। पूर्वी चंपारण की गोविंदगंज सीट से तीन बार विधायक रह चुकीं मीना द्विवेदी जन सुराज पार्टी में शामिल हो गईं।

JDU की 3 बार की महिला विधायक मीना द्विवेदी जन सुराज में शामिल

Article Advertisement

मोतिहारी: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले प्रशांत किशोर लगातार सियासी जमीन मजबूत कर रहे हैं। बीजेपी को बड़ा झटका देने के बाद अब उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू पर चोट की है। पूर्वी चंपारण की गोविंदगंज सीट से तीन बार विधायक रह चुकीं मीना द्विवेदी जन सुराज पार्टी में शामिल हो गईं। जेडीयू छोड़ जन सुराज का दामन बुधवार को मीना द्विवेदी अपने सैकड़ों समर्थकों और जेडीयू संगठन के जिला व प्रखंड स्तरीय नेताओं के साथ प्रशांत किशोर से मिलीं। प्रशांत किशोर ने उन्हें जन सुराज की सदस्यता दिलाई और पीला गमछा पहनाकर स्वागत किया। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी में लगातार उपेक्षा और समर्थकों की अनदेखी से नाराज होकर उन्होंने जेडीयू से इस्तीफा दिया था। बड़ा राजनीतिक परिवार मीना द्विवेदी पूर्वी चंपारण के एक बड़े राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं। 1995: उनके देवर बाहुबली देवेंद्र नाथ दुबे समता पार्टी से विधायक बने। 1998 (उपचुनाव): उनके पति भूपेंद्र नाथ दुबे विधायक बने। 2005 (फरवरी और नवंबर) व 2010: खुद मीना द्विवेदी जेडीयू से गोविंदगंज सीट से विधायक बनीं। बाहुबली देवेंद्र दुबे से रिश्ता चंपारण के कुख्यात बाहुबली देवेंद्र नाथ दुबे की भाभी मीना द्विवेदी अब जन सुराज में शामिल हो चुकी हैं। देवेंद्र दुबे ने जेल से चुनाव जीतकर सुर्खियां बटोरी थीं लेकिन 1998 में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जन सुराज को मिलेगा बड़ा सहारा राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मीना द्विवेदी के जुड़ने से जन सुराज को चंपारण इलाके में मजबूती मिलेगी। अब चर्चा तेज है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में वे जन सुराज पार्टी के टिकट पर गोविंदगंज से चुनाव लड़ सकती हैं।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read