अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनपहाड़ों में भारी बारिश से आया रिकॉर्ड पानी, नासा के सैटेलाइट ने बताया बिहार में बाढ़ से कैसे मची तबाहीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनपहाड़ों में भारी बारिश से आया रिकॉर्ड पानी, नासा के सैटेलाइट ने बताया बिहार में बाढ़ से कैसे मची तबाही

Article Advertisement

Crime

मेघालय में कोयला खदान का मालिक गिरफ्तार

मेघालय में कोयला खदान का मालिक गिरफ्तार शिलांग, तीन जून (भाषा) मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले में उस अवैध कोयला खदान के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसमें चार दिन पहले पांच खनिक फंस गए थे। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि खदान के मालिक शीनिंग लांगस्तांग को खदान के पास सुतन्गा

मेघालय में कोयला खदान का मालिक गिरफ्तार

Article Advertisement

मेघालय में कोयला खदान का मालिक गिरफ्तार शिलांग, तीन जून (भाषा) मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले में उस अवैध कोयला खदान के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसमें चार दिन पहले पांच खनिक फंस गए थे। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि खदान के मालिक शीनिंग लांगस्तांग को खदान के पास सुतन्गा गांव से गिरफ्तार किया गया है। पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले के जिला मुख्यालय खलीहृयत से 20 किलोमीटर दूर उम्पलेंग में स्थित संकरे प्रवेश द्वार वाली इस खदान में रविवार को डायनामाइट विस्फोट के बाद पानी भर गया था। राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने 2014 में मेघालय में इस तरह की खदानों से कोयला खनन पर रोक लगा दी थी। पुलिस अधीक्षक जगपाल सिंह धनोआ ने पीटीआई-भाषा को बताया, “ सरदार (खनन प्रबंधक) फरार है और उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। इस संबंध में एक लुक आउट नोटिस जारी किया गया है और पूरे जिले में उसके पोस्टर लगा दिए गए हैं। ” जिला प्रशासन ने खदान में फंसे कम से कम पांच खनिकों की पहचान की है जिनमें से चार असम के और एक त्रिपुरा है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हादसे से बच गए गए छह कर्मियों को सुरक्षा के साथ असम में स्थित उनके घरों तक पहुंचाया गया है। धनोआ ने कहा कि जिला प्रशासन ने पीड़ितों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है और क्योंकि वे भी कथित रूप से अवैध खनन में शामिल थे। उन्होंने कहा कि अगर वे पुलिस के आदेश का पालन करते हैं और बुलाए जाने पर पेश होते हैं तो पीड़ितों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read