BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयार
India

मेघालय में खदान से तीसरा शव निकाला गया

Published: 26/6/2021, 7:43:42 am163 viewsSeemanchal Live

मेघालय में खदान से तीसरा शव निकाला गया शिलांग, 25 जून (भाषा) मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले में एक अवैध कोयला खदान में पांच मजदूरों के फंसने के तीन सप्ताह से ज्यादा समय के बाद, बचाव कर्मियों ने 152 फुट गहरे गड्ढे से शुक्रवार को एक और शव बाहर निकाला। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उम्प्लेंग में स्थि

मेघालय में खदान से तीसरा शव निकाला गया
मेघालय में खदान से तीसरा शव निकाला गया शिलांग, 25 जून (भाषा) मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले में एक अवैध कोयला खदान में पांच मजदूरों के फंसने के तीन सप्ताह से ज्यादा समय के बाद, बचाव कर्मियों ने 152 फुट गहरे गड्ढे से शुक्रवार को एक और शव बाहर निकाला। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उम्प्लेंग में स्थित खदान से निकाला गया यह तीसरा शव है। खदान में 30 मई को डायनामाइट से विस्फोट किया गया था जिसके बाद उसमें पानी भर गया था। जिला उपायुक्त ई खरमालकी ने पीटीआई-भाषा से कहा कि भारतीय नौसेना के गोताखोरों ने शुक्रवार को एक शव निकाला और एक अन्य शव बृहस्पतिवार को निकाला गया था। अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को निकाले गए शव की पहचान 28 वर्षीय अब्दुल सुकुर के रूप में की गई है जो असम के करीमगंज जिले के पींगोरगूल गांव का निवासी है। खदान से पहला शव 16 जून को निकाला गया था। घटनास्थल पर मजिस्ट्रेट द्वारा मजदूर की मौत की जांच की गई और शवों को मुर्दाघर भेज दिया गया। अधिकारी ने कहा कि दो अन्य शवों की पहचान नहीं हो पाई है। खरमालकी ने कहा कि असम और त्रिपुरा के मजदूरों के परिजनों को उनके संबंधित पुलिस थानों के जरिये सूचित कर दिया गया है कि वे आकर शवों की पहचान करें और उन्हें ले जाएं। भारतीय नौसेना, राज्य आपदा मोचन बोल, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, अग्निशमन विभाग और आपातकालीन सेवा के कर्मी बचाव अभियान में लगे हैं।

What do you think?

Leave a Comment

Related News

Trending News

Most Read