अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Education

हाथ में हाथ लेकर दिया जल जीवन हरियाली का संदेश.

हाथ में हाथ लेकर दिया जल जीवन हरियाली का संदेश. रविवार को रिमझिम फुहार के बीच शहर के लोगों ने एक-दूसरे का हाथ थामें सामाजिक बुराइयों को खत्म करने और जल जीवन हरियाली का संदेश दिया। सवा ग्यारह बजे से लोग सड़क पर जमा कर एक दूसरे का हाथ थामने लगे थे। आरएन साव चौक , गिरिजा चौक, डीआईजी चौक, मधुबनी, बस स्ट

हाथ में हाथ लेकर दिया जल जीवन हरियाली का संदेश.

Article Advertisement

हाथ में हाथ लेकर दिया जल जीवन हरियाली का संदेश. रविवार को रिमझिम फुहार के बीच शहर के लोगों ने एक-दूसरे का हाथ थामें सामाजिक बुराइयों को खत्म करने और जल जीवन हरियाली का संदेश दिया। सवा ग्यारह बजे से लोग सड़क पर जमा कर एक दूसरे का हाथ थामने लगे थे।

Article Advertisement

आरएन साव चौक , गिरिजा चौक, डीआईजी चौक, मधुबनी, बस स्टेंड, मरंगा, गुलाबबाग, खुश्कीबाग हर जगह लोग एक दूसरे हाथ थामे खड़े थे। जेल चौक पर और लाइन बाजार में स्कूली बच्चे पर्यावरण को बचाने के लिए बैनर लेकर खड़े थे। कुछ बच्चे दहेज प्रथा और बाल विवाह के खिलाफ स्लोगन लिखे तख्ती लेकर खड़े थे। उनके साथ उनके शिक्षक भी बारिश में भींग कर जल जीवन हरियाली को बचाने का संदेश दे रहे थे। 11:30 बजे गिरजा चौक पर शहर के कई गणमान्य लोग एक दूसरे का हाथ थामे खड़े थे। कई राजनीतिक दल के नेता और वार्ड पार्षद गिरजा चौक से संदेश दे रहे थे कि सामाजिक बुराई को मिटाना है। फोर्ड कंपनी चौक, पंचमुंखी मंदिर, सदर अस्पताल गेट, लाइन बाजार चौक पर 12:00 बजे हजारों लोग एक दूसरे का हाथ थाम कर खड़े थे। लाइन बाजार चौक पर स्कूल की छोटी सी बच्ची तख्ती लेकर खड़ी थी जिस पर लिखा था पेड़ लगाओ पेड़ लगाओ, धरती को हरा भरा बनाओ। इस दौरान चिकित्सक डॉ.एसके वर्मा, अंजुमन के अध्यक्ष हुसैन इमाम, यूथ हॉस्टल के एके बॉस आदि मौजूद थे। HINDUSTAAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read