अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
क्या नाराज हैं बिहार के DGP विनय कुमार? आखिर क्यों गए हैं 20 दिनों की छुट्टी परशिवराज सिंह चौहान के हवाई सर्वेक्षण के पहले MP पप्पू यादव ने 2008 की दिलाई याद, पैकेज और राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांगमधुबनी बॉर्डर पर ‘चाची 420’ गिरफ्तार, पति पहले ही जा चुका जेल'इंजीनियर एक जादूगर है', CM सम्राट चौधरी ने पढ़े कसीदे, बिहार में बाढ़ पर क्या बोले?बॉयफ्रेंड से मिलने अमेरिका से 13000km दूर आई लड़की: फ्लाइट से भूटान फिर सड़क के रास्ते नेपाल पहुंची, भारत म...भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने लिया हिरासत में, सोशल मीडिया से अफेयर हुआ था शुरूदारोगा भर्ती परीक्षा में क्या छुपा रहा आयोग? EOU के सवालों के बीच बिहार सरकार ने क्यों लागू किया CCA, जानेंबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 16 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारIPS Preeta Verma: कौन हैं प्रीता वर्मा? जिन्हें CM सम्राट ने सौंपा बिहार DGP का अतिरिक्त प्रभारबिहार में शुरू करें मसाले की खेती, सरकार दे रही है मोटी सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन, जानें लास्ट डेटबिहार बाढ़ अपडेट: CM सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान का आज तूफानी दौरा, देखें मिनट-टू-मिनट प्रोग्रामक्या नाराज हैं बिहार के DGP विनय कुमार? आखिर क्यों गए हैं 20 दिनों की छुट्टी परशिवराज सिंह चौहान के हवाई सर्वेक्षण के पहले MP पप्पू यादव ने 2008 की दिलाई याद, पैकेज और राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांगमधुबनी बॉर्डर पर ‘चाची 420’ गिरफ्तार, पति पहले ही जा चुका जेल'इंजीनियर एक जादूगर है', CM सम्राट चौधरी ने पढ़े कसीदे, बिहार में बाढ़ पर क्या बोले?बॉयफ्रेंड से मिलने अमेरिका से 13000km दूर आई लड़की: फ्लाइट से भूटान फिर सड़क के रास्ते नेपाल पहुंची, भारत म...भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने लिया हिरासत में, सोशल मीडिया से अफेयर हुआ था शुरूदारोगा भर्ती परीक्षा में क्या छुपा रहा आयोग? EOU के सवालों के बीच बिहार सरकार ने क्यों लागू किया CCA, जानेंबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 16 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारIPS Preeta Verma: कौन हैं प्रीता वर्मा? जिन्हें CM सम्राट ने सौंपा बिहार DGP का अतिरिक्त प्रभारबिहार में शुरू करें मसाले की खेती, सरकार दे रही है मोटी सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन, जानें लास्ट डेटबिहार बाढ़ अपडेट: CM सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान का आज तूफानी दौरा, देखें मिनट-टू-मिनट प्रोग्राम

Article Advertisement

Sports

कोलकाता में मेसी के इवेंट में मची भगदड़, नाराज फैंस ने स्टेडियम में फेंकी बोतलें

कोलकाता: अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी के कोलकाता दौरे के दौरान साल्ट लेक स्थित विवेकानंद युवा भारती स्टेडियम में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब हजारों की संख्या में पहुंचे फैंस को अपने पसंदीदा खिलाड़ी की एक झलक तक नहीं मिल सकी। GOAT India Tour 2025 के तहत मेसी 13 दिसंबर की रात को कोलकाता प

कोलकाता में मेसी के इवेंट में मची भगदड़, नाराज फैंस ने स्टेडियम में फेंकी बोतलें

Article Advertisement

कोलकाता: अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी के कोलकाता दौरे के दौरान साल्ट लेक स्थित विवेकानंद युवा भारती स्टेडियम में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब हजारों की संख्या में पहुंचे फैंस को अपने पसंदीदा खिलाड़ी की एक झलक तक नहीं मिल सकी। GOAT India Tour 2025 के तहत मेसी 13 दिसंबर की रात को कोलकाता पहुंचे थे। शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे स्टेडियम में उनका एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया था। स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था और फैंस मेसी की झलक पाने को बेताब थे। मेसी ने मैदान में उतरते ही फैंस का अभिवादन करते हुए ग्राउंड का चक्कर लगाया, लेकिन उनके साथ मौजूद मंत्री, नेता और वीवीआईपी सुरक्षा घेरे के कारण कई दर्शकों को उन्हें ठीक से देखने का मौका नहीं मिल पाया। नाराज फैंस ने किया हंगामा जब मेसी कुछ ही मिनटों में मैदान से बाहर जाने लगे, तो पहले से नाराज फैंस का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए दर्शकों ने इवेंट मैनेजमेंट के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और स्टेडियम के अंदर बोतलें फेंकनी शुरू कर दीं। कुछ जगहों पर पोस्टर और होर्डिंग तोड़े जाने की भी खबर है। हालात बिगड़ते देख मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई और मेसी समेत अन्य वीवीआईपी मेहमानों को सुरक्षित रूप से स्टेडियम से बाहर निकाला गया। “हम नेताओं को नहीं, मेसी को देखने आए थे” नाराज फैंस ने आरोप लगाया कि मेसी सिर्फ 10 मिनट के लिए स्टेडियम में मौजूद रहे और उन्होंने न तो कोई किक मारी और न ही पेनल्टी ली। कई फैंस मेसी की एक झलक भी नहीं देख पाए, जबकि उन्होंने 4,500 से 10,000 रुपये तक के टिकट खरीदे थे। एक नाराज दर्शक अजय शाह ने पीटीआई से कहा, “हमने एक महीने की सैलरी खर्च कर दी, लेकिन मेसी को देख भी नहीं पाए। हम नेताओं को देखने नहीं आए थे। मेसी के साथ सेल्फी लेने वालों की वजह से फैंस को निराशा मिली।” सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरें स्टेडियम के अंदर मची अव्यवस्था की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। जो पल भारतीय फुटबॉल फैंस के लिए ऐतिहासिक और खुशी का होना चाहिए था, वह अव्यवस्था और नाराजगी की भेंट चढ़ गया। मेसी का भारत दौरा लियोनेल मेसी 13 से 15 दिसंबर तक कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली के दौरे पर हैं। कोलकाता के बाद वे हैदराबाद जाएंगे, जहां तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के साथ एक फ्रेंडली मैच खेलने की भी योजना है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read