Met Gala 2025: Kiara Advani की ड्रेस का होने वाले बच्चे से कैसा कनेक्शन?
डिजाइन का गहरा है मतलब कियारा आडवाणी का मेट गाला लुक टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है।
आपने इस ड्रेस पर दो दिल और एक चेन नोटिस की होगी, इसका एक खास मतलब है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का मेट गाला 2025 में डेब्यू हुआ है।
दुनिया के सबसे बड़े फैशन इवेंट में प्रेग्नेंट कियारा ने चार चांद लगा दिए।
मॉम टू बी कियारा का लुक सबसे ज्यादा चर्चा में बना हुआ है।
एक्ट्रेस के फेस पर जो प्रेग्नेंसी ग्लो दिख रहा है, वो उन्हें बाकी स्टार्स से ज्यादा खूबसूरत दिखा रहा है।
ऊपर से कियारा आडवाणी की ड्रेस में कुछ ऐसी बात है कि आप उससे नजरें नहीं हटा पाएंगे।
अब इस ड्रेस का उनके होने वाले बच्चे से खास कनेक्शन सामने आया है।
कियारा ने मेट गाला में पहना गौरव गुप्ता का आउटफिट आपको बता दें, कियारा आडवाणी ने मेट गाला 2025 में मशहूर इंडियन डिजाइनर गौरव गुप्ता के कस्टम कॉउचर आउटफिट को कैरी किया।
जब ब्लैक, व्हाइट और गोल्डन कलर की इस खूबसूरत ड्रेस का गहरा मतलब आपको समझ आएगा, तो आपको ये और भी अच्छी लगने लगेगी।
कियारा आडवाणी के लुक को अब उनके डिजाइनर गौरव गुप्ता ने डिस्क्राइब किया है।
उन्होंने कियारा आडवाणी का लुक शेयर करते हुए खास डिटेल्स दी हैं।
कियारा आडवाणी की ड्रेस का क्या है मतलब?
गौरव गुप्ता ने लिखा, ‘कियारा आडवाणी के इस मेट गाला आउटफिट का टाइटल ‘ब्रेवहार्ट्स’ है।
चुनौती, विरासत और नई शुरुआत के लिए एक ट्रिब्यूट।
ब्रेवहार्ट्स ब्लैक डैंडी की भावना पर बनाया गया है- जिन्होंने मानदंडों को चुनौती दी और ग्रेस, ताकत और व्यक्तित्व के साथ संस्कृति को नया आकार दिया।
प्रेग्नेंट कियारा आडवाणी के इस लुक का गहरा मतलब है।
ये दर्शाता है कि कैसे पहचान विरासत में मिलती है और पीढ़ियों के जरिए उसकी पुनर्कल्पना की जाती है।
एक सोने की नक्काशीदार ब्रेस्टप्लेट है, जिसमें दो दिल हैं- मां और बच्चा, जो एक गर्भनाल से जुड़े हुए हैं।’ कियारा आडवाणी की ड्रेस का बेबी से कनेक्शन रिवील यानी कियारा की ड्रेस पर जो दिल बने हैं, उनमें से एक दिल उनका है और दूसरा छोटा दिल उनके होने वाले बच्चे का है।
साथ ही ये दोनों दिल गर्भनाल से जुड़े हुए हैं।
यानी कियारा आडवाणी का मेट गाला डेब्यू बेहद सोच समझकर किया गया है।
एक्ट्रेस की ड्रेस के पीछे एक बड़ी और गहरी सोच है।
वहीं, फैंस भी कियारा के लुक से इम्प्रेस नजर आ रहे हैं।
एक्ट्रेस ने इस इवेंट में आसानी से लाइमलाइट चुरा ली है।
Article Advertisement
Entertainment
Met Gala 2025: Kiara Advani की ड्रेस का होने वाले बच्चे से कैसा कनेक्शन? डिजाइन का गहरा है मतलब
Met Gala 2025: Kiara Advani की ड्रेस का होने वाले बच्चे से कैसा कनेक्शन? डिजाइन का गहरा है मतलब कियारा आडवाणी का मेट गाला लुक टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है। आपने इस ड्रेस पर दो दिल और एक चेन नोटिस की होगी, इसका एक खास मतलब है। बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का मेट गाला 2025 में डेब्यू हुआ है। दुनिया के स

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Entertainment
Haiwaan Box Office: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ने पहले दिन कैसी शुरुआत की, जानिए पूरी रिपोर्ट

Entertainment
Mirzapur The Movie का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल! 7 दिन में ₹146 करोड़, क्या बनेगी 2026 की सबसे बड़ी हिट?

Entertainment
5 साल बाद ‘Captain India’ ने भरी उड़ान: Pilot बने Kartik Aaryan, London में शुरू हुई Shooting

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
