लिखते जाओ बन जाएगा वीडियो…Meta ने फिर कर दिया कमाल, लाया जबरदस्त AI टूल क्या आप जानते हैं मेटा एक और जबरदस्त AI टूल ले आया है जिसकी मदद से आप टेक्स्ट से वीडियो बना सकते हैं।
चलिए इसके बारे में जानते हैं Meta Movie Gen: मेटा ने फिर एक बार अपने नए AI टूल, मेटा मूवी जेन के साथ सभी को चौंका दिया है।
जी हां, अगर आप भी फिल्म मेकर हैं या शार्ट वीडियोस बनाना पसंद करते हैं तो कंपनी आपके लिए एक खास AI टूल लेकर आई है।
दरअसल ये मेटा मूवी जेन आपके शब्दों में जान डाल सकता है और आपकी क्रिएटिविटी को नेक्स्ट लेवल पर ले जा सकता है।
मेटा का नया जनरेटिव AI टूल यूजर्स को केवल टेक्स्ट प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल करके हाई क्वालिटी वाले वीडियो बनाने की सुविधा देता है।
यह केवल प्रोफेशनल्स के लिए नहीं है बल्कि कोई भी शख्स आसानी से इसका यूज करके अच्छे वीडियो बना सकता है।
इस AI टूल से न सिर्फ आप एक वीडियो बना सकेंगे बल्कि उसमे एक कस्टम साउंडट्रैक को भी ऐड कर सकेंगे।
क्या है मेटा मूवी जेन?
मेटा मूवी जेन मेटा का लेटेस्ट जनरेटिव AI टूल है जो यूजर्स को केवल टेक्स्ट इनपुट टाइप करके कस्टम वीडियो और यहां तक की म्यूजिक बनाने की सुविधा भी देगा।
यह मेटा के पहले के AI कार्य, जैसे मेक-ए-सीन सीरीज पर बेस्ड है, जो फोटो, ऑडियो और 3D एनिमेशन बनाता था।
अब, मूवी जेन यूजर्स को Dynamic, हाई-डेफिनिशन कंटेंट बनाने में मदद करेगा।
यह टूल स्क्रैच से वीडियो बनाने तक सीमित नहीं है।
यह मौजूदा वीडियो को एडिट करके उन्हें कुछ नया और अलग भी बना सकता है।
उदाहरण के लिए, आप अपनी खुद की फोटो को काफी अच्छे वीडियो में बदल सकते हैं।
मूवी जेन को इंडस्ट्री में मौजूद मॉडल से बेहतर परफॉर्मेंस देने के लिए डिजाइन किया गया है।
कैसे काम करता है मेटा मूवी जेन?
मेटा मूवी जेन बड़े AI मॉडल पर डिपेंड करता है जिसमें सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कंटेंट को मिलाकर विशाल डेटासेट पर भजा जाता है।
ये टूल 30 बिलियन पैरामीटर ट्रांसफ़ॉर्मर मॉडल है जो टेक्स्ट प्रॉम्प्ट को वीडियो और ऑडियो में बदलता है।
यह मॉडल टेक्स्ट-टू-इमेज और टेक्स्ट-टू-वीडियो जनरेशन दोनों के लिए बेस्ट है, जिससे यह 16 फ्रेम पर सेकंड के हिसाब से 16-सेकंड के वीडियो बना सकता है।
बता दें कि ये सिर्फ टेक्स्ट इनपुट के साथ, मेटा मूवी जेन हाई-डेफ़िनेशन वीडियो बनाता है।
अभी मेटा मूवी जेन टेस्टिंग फेज में है और इसका लास्ट टेस्टिंग फेज चल रहा है जिसके बाद इसे सभी के लिए रोल आउट कर दिया जाएगा।
Article Advertisement
Technology
लिखते जाओ बन जाएगा वीडियो…Meta ने फिर कर दिया कमाल, लाया जबरदस्त AI टूल
लिखते जाओ बन जाएगा वीडियो…Meta ने फिर कर दिया कमाल, लाया जबरदस्त AI टूल क्या आप जानते हैं मेटा एक और जबरदस्त AI टूल ले आया है जिसकी मदद से आप टेक्स्ट से वीडियो बना सकते हैं। चलिए इसके बारे में जानते हैं Meta Movie Gen: मेटा ने फिर एक बार अपने नए AI टूल, मेटा मूवी जेन के साथ सभी को चौंका दिया है। जी

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Technology
Digital Arrest Scam से रहें सावधान: वीडियो कॉल पर पुलिस बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, जानिए कैसे बचें

Technology
WhatsApp में बड़ा बदलाव: अब चैटिंग का तरीका बदलने वाला है, जानिए नए फीचर्स से क्या बदलेगा

Technology
6G तकनीक की वैश्विक तैयारी में भारत की बड़ी भागीदारी, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर करेगा काम

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15135 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8207 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6004 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5235 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15135 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8207 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6004 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5235 views
