Meta से दो बड़े नामों का इस्तीफा, अब Whatsapp इंडिया हेड और Meta इंडिया पब्लिक पॉलिसी चीफ ने छोड़ा पद बीते दिनों Meta इंडिया हेड अजीत मोहन ने अपने पद से इस्तीफा दिया था और अब भारत में दो बड़े पद खाली हो गए हैं।
इस बार Whatsapp इंडिया हेड अभिजीत बोस और मेटा के कंट्री लीड फॉर पब्लिक पॉलिसी राजीव अग्रवाल की ओर से इस्तीफा दिया गया है।
कंपनी की ओर से जारी किए गए आधिकारिक बयान में कहा गया है कि राजीव अग्रवाल ने दूसरे मौके के चलते मेटा में अपने पद से इस्तीफा दिया है और कंपनी उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देती है।
वहीं, वॉट्सऐप हेड विल कैथकार्ट ने भारत में वॉट्सऐप के पहले हेड के तौर पर 'महत्वपूर्ण योगदान' के लिए अभिजीत बोस को धन्यवाद दिया है।
कैथकार्ट ने अभिजीत बोस को धन्यवाद दिया वॉट्सऐप हेड ने आधिकारिक बयान में कहा, "उनकी (अभिजीत की) ड्राइव ने नई सेवाओं का फायदा लाखों यूजर्स और बिजनेसेज तक पहुंचाने में हमारी मदद की।
वॉट्सऐप भारत के लिए बहुत कुछ कर सकता है और हम भारत के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में आगे भी मदद करने को लेकर उत्साहित हैं।" बीते दिनों मेटा से निकाले गए हजारों कर्मचारी कंपनी ने भारत में इसके सभी प्लेटफॉर्म्स के लिए शिवनाथ ठुकराल को डायरेक्टर ऑफ पब्लिक पॉलिसी फॉर मेटा नियुक्त करने की घोषणा भी की है।
बता दें, इससे पहले फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा ने ब्लॉग पोस्ट में ढेरों कर्मचारियों को निकालने की जानकारी दी थी।
CEO मार्क जुकरबर्ग ने इसकी जिम्मदारी लेते हुए माफी मांगी थी।
सोशल मीडिया कंपनी के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों को एकसाथ निकाला गया है और 11,000 से ज्यादा कर्मचारियों की नौकरी गई है।
मेटा अकेली कंपनी नहीं है, जिसने ढेरों कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है और अमेजन, ट्विटर जैसी कंपनियां भी इस लिस्ट में शामिल हैं।
Bihar
Meta से दो बड़े नामों का इस्तीफा, अब Whatsapp इंडिया हेड और Meta इंडिया पब्लिक पॉलिसी चीफ ने छोड़ा पद
Meta से दो बड़े नामों का इस्तीफा, अब Whatsapp इंडिया हेड और Meta इंडिया पब्लिक पॉलिसी चीफ ने छोड़ा पद बीते दिनों Meta इंडिया हेड अजीत मोहन ने अपने पद से इस्तीफा दिया था और अब भारत में दो बड़े पद खाली हो गए हैं। इस बार Whatsapp इंडिया हेड अभिजीत बोस और मेटा के कंट्री लीड फॉर पब्लिक पॉलिसी राजीव अग्रव

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Bihar
पटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

Bihar
बिहार के स्कूल में बड़ी लापरवाही: नमक समझकर मिड-डे मील में डाल दिया डिटर्जेंट, 36 छात्राएं बीमार

Bihar
बिहार में फिर सड़कों पर छात्र: पटना में महाधरना, 19 अगस्त को लोकभवन मार्च; तेजस्वी यादव करेंगे अगुवाई

India
आवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधार

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


