अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

PAK vs BAN: बाबर आजम ने ध्वस्त किया विराट कोहली का एक और बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले एशियाई बल्लेबाज

PAK vs BAN: बाबर आजम ने ध्वस्त किया विराट कोहली का एक और बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले एशियाई बल्लेबाज पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने अपनी शानदार फॉर्म बरकार रखते हुए बांग्लादेश के खिलाफ 40 गेंद पर 55 रनों की पारी खेली। इस पारी के साथ ही बाबर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 11,000 रनों का आंकड़ा पा

PAK vs BAN: बाबर आजम ने ध्वस्त किया विराट कोहली का एक और बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले एशियाई बल्लेबाज

Article Advertisement

PAK vs BAN: बाबर आजम ने ध्वस्त किया विराट कोहली का एक और बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले एशियाई बल्लेबाज पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने अपनी शानदार फॉर्म बरकार रखते हुए बांग्लादेश के खिलाफ 40 गेंद पर 55 रनों की पारी खेली।

Article Advertisement

इस पारी के साथ ही बाबर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 11,000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया। सबसे कम पारियों में 11,000 इंटरनेशनल रन पूरा करने के मामले में बाबर ने एशियाई बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। इस मैच से पहले बाबर के खाते में कुल 10,947 रन थे। बाबर ने 3122 टेस्ट रन और 4664 वनडे इंटरनेशनल रन बनाए हैं, जबकि टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में उनके खाते में 3216 रन दर्ज हैं। इससे पहले बाबर आजम ने सबसे तेज 10,000 इंटरनेशनल रनों के मामले में भी विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया था। बाबर आजम ने 251 पारियों में यह कारनामा किया है, वहीं विराट कोहली ने 261 पारियों में 11,000 इंटरनेशनल रन पूरे किए थे। पाकिस्तान ने बांग्लादेश को सात विकेट से हराया। मोहम्मद रिजवान 69 रनों की पारी खेली। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 173 रन बनाए थे। वहीं पाकिस्तान ने 19.5 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 177 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read