अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Technology

Mi Mix 4 में हो सकता है 100 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, अन्य स्पेसिफिकेशन भी लीक

Mi Mix 4 में हो सकता है 100 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, अन्य स्पेसिफिकेशन भी लीक तीत होता है कि Xiaomi अपने नए स्मार्टफोन Mi Mix 4 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। क्योंकि इस फोन के स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हुए हैं। देखा जाए तो हाल के दिनों में सैमसंग, हुवावे और ऐप्पल जैसे ब्रांड ने अपने-अपने लेटेस्

Mi Mix 4 में हो सकता है 100 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, अन्य स्पेसिफिकेशन भी लीक

Article Advertisement

Mi Mix 4 में हो सकता है 100 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, अन्य स्पेसिफिकेशन भी लीक तीत होता है कि Xiaomi अपने नए स्मार्टफोन Mi Mix 4 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। क्योंकि इस फोन के स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हुए हैं। देखा जाए तो हाल के दिनों में सैमसंग, हुवावे और ऐप्पल जैसे ब्रांड ने अपने-अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप फोन मार्केट में उतार चुके या उतारने वाले हैं।

Article Advertisement

ऐसे में शाओमी पीछे नहीं रहना चाहेगी। लगता है कि कंपनी मी मिक्स 4 को लॉन्च करके मार्केट में अपनी दावेदारी मजबूत करना चाहती है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, यह फोन नए डिस्प्ले, बेहतर कैमरा हार्डवेयर और कई अन्य फीचर के साथ आएगा। मी मिक्स सीरीज़ की बात करें तो शाओमी मी मिक्स 3 को बीते साल चौथी तिमाही में लॉन्च किया गया था। इस फोन का 5जी वर्ज़न 2019 के फरवरी महीने में पेश हुआ था। CNMO की रिपोर्ट के मुताबिक, Xiaomi Mi Mix 4 में 'वाटरफॉल स्क्रीन' होगी, वीवो नेक्स 3 की तरह। दावा है कि यह डिस्प्ले 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला होगा। फुल-स्क्रीन डिस्प्ले का अनुभव देने के लिए कंपनी सेल्फी कैमरे को पॉप-अप मैकनिज़्म का हिस्सा बनाएगी। इन दिनों पॉप-अप कैमरा सेटअप को मिड-रेंज और फ्लैगशिप सेगमेंट का हिस्सा बनाया जाना आम बात है। दावा तो यह भी है कि फोन में पिछले हिस्से पर 100 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। संभव है कि यह वही 108 मेगापिक्सल सेंसर हो, जिसे Xiaomi और सैमसंग साझेदारी में बना रहे थे। दावा है कि शाओमी मी मिक्स 4 में 40 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगी। यह साफ नहीं है कि यह चार्जिंग स्टेंडर्ड क्या है। वायर्ड चार्जिंग या वायरलेस चार्जिंग। शाओमी ने सोमवार को मी चार्ज टर्बो 30 वॉट वायरलेस चार्जिंग तकनीक से पर्दा उठाया था। यह भी बताया था कि वह 40 वॉट वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है। इस रिपोर्ट में शाओमी मी मिक्स 4 की कीमत या उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन ये सारे फीचर शाओमी मी मिक्स 4 के एक बेहतरीन फ्लैगशिप फोन होने की ओर इशारा करते हैं. स्रोत-NDTV India

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read