इस प्लांट से रोजाना होगा एक लाख लीटर दूध का उत्पादन, CM नीतीश आज करेंगे शिलान्यास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दुग्ध उत्पादन संयंत्र का शिलान्यास करेंगे. इस केंद्र में रोजाना एक लाख लीटर दूध का उत्पादन होगा. पटना: आज बिहार के गोपालगंज में दूध उत्पादन प्लांट की आधारशिला रखी जाएगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दुग्ध उत्पादन संयंत्र का शिलान्यास करेंगे. एक लाख लीटर प्रतिदिन दुग्ध उत्पादन की क्षमता इस केंद्र में होगी. पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. विभागीय मंत्री रेणु देवी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णानंद पासवान और अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री जनक राम भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे. स्थानीय सांसद और अन्य जनप्रतिनिधि को भी आमंत्रित किया गया है. बेरिया में बनेगा संयंत्र: बिहार से सटे उत्तर प्रदेश के बॉर्डर वाले इलाके में कटेया और विजयपुर की सीमा पर स्थित बेरिया में यह संयंत्र स्थापित किया जा रहा है. इसका निर्माण कंफेड द्वारा किया जा रहा है. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर बिहार स्टेट मिल्क कोऑपरेटिव फेडरेशन के प्रबंध निर्देशक राजकुमार और डीएम प्रशांत कुमार ने संयंत्र स्थल का दौरा भी किया था और तैयारी का जायजा लिया था. दूध उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा: गोपालगंज में दुग्ध उत्पादन संयंत्र के स्थापित होने से क्षेत्रीय दुग्ध उत्पादकों को अपना दूध आसानी से खपत करने में मदद मिलेगी. दुग्ध उत्पादन संयंत्र होने से पूरे इलाके में दूध उत्पादन को भी बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे. दूध उत्पादन में बिहार देश में दसवें स्थान पर: दूध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए नीतीश सरकार कई स्थानों पर दुग्ध उत्पादन संयंत्र स्थापित कर रही है पूरे देश में दूध उत्पादन के मामले में बिहार 10 वें स्थान पर है. दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से कई तरह के स्कीम भी चलाई जा रही है और दूध उत्पादकों को मदद भी दी जा रही है. सरकारी अनुदान का प्रावधान: डेयरी उद्योग को मजबूत देने के लिए सरकार की ओर से वित्तीय वर्ष में 27 अब 65 करोड़ 76 लख रुपए अनुदान देने की घोषणा भी की गई है. इसमें नए डेयरी फार्म और दूध कलेक्शन सेंटर खोलने, दूध के प्रसंस्करण इकाईयों की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहे हैं. बिहार में 2022 तक 34 लाख लीटर दूध पर संस्करण की क्षमता थी, जिसे बढ़ाकर 55 लाख लीटर प्रतिदिन किया जाना था और दिशा में लगातार काम हो रहा है.
Education
इस प्लांट से रोजाना होगा एक लाख लीटर दूध का उत्पादन, CM नीतीश आज करेंगे शिलान्यास
इस प्लांट से रोजाना होगा एक लाख लीटर दूध का उत्पादन, CM नीतीश आज करेंगे शिलान्यास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दुग्ध उत्पादन संयंत्र का शिलान्यास करेंगे. इस केंद्र में रोजाना एक लाख लीटर दूध का उत्पादन होगा. पटना: आज बिहार के गोपालगंज में दूध उत्पादन प्लांट की आधारशिला रखी जाएगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुम
Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
Google के AI फीचर पर मुकदमा, स्कूल Chromebook इस्तेमाल करने वाली 13 वर्षीय छात्रा के मामले ने बढ़ाई चिंता

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
