अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

सुपौल में इमाम ने छात्रा से किया यौन शोषण, थाने में केस दर्ज के बाद आरोपी फरार

सुपौल में इमाम ने छात्रा से किया यौन शोषण, थाने में केस दर्ज के बाद आरोपी फरार सुपौल में इमाम द्वारा नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है. केस दर्ज होने के बाद इमाम फरार हो गया है. सुपौल: बिहार के सुपौल में एक मस्जिद के इमाम पर अपनी ही मासूम छात्रा पर लगातार यौन शोषण करने का आरोप लगा ह

सुपौल में इमाम ने छात्रा से किया यौन शोषण, थाने में केस दर्ज के बाद आरोपी फरार

Article Advertisement

सुपौल में इमाम ने छात्रा से किया यौन शोषण, थाने में केस दर्ज के बाद आरोपी फरार सुपौल में इमाम द्वारा नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है. केस दर्ज होने के बाद इमाम फरार हो गया है. सुपौल: बिहार के सुपौल में एक मस्जिद के इमाम पर अपनी ही मासूम छात्रा पर लगातार यौन शोषण करने का आरोप लगा है. घटना को लेकर पीड़िता की मां ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. इधर, प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल जांच और कोर्ट में बयान भी दर्ज करा लिया है. मामला दर्ज होने की जानकारी मिलते ही इमाम फरार हो गया. अब पुलिस आरोपी इमाम की तलाश कर रही है. सुपौल में इमाम ने किया यौन शोषण: मामला त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र का है. घटना को लेकर पीड़िता की मां ने त्रिवेणीगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल जांच और कोर्ट में बयान भी दर्ज करा लिया है. दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता की मां ने बताया है कि उसका पति बाहर रह कर मजदूरी करता है. उसके दो बच्चे भी गांव से बाहर रह कर पढ़ाई करते हैं. फोकानिया की परीक्षा पास करने के नाम पर यौन शोषण: पीड़िता 3 वर्ष की उम्र से ही आरोपी इमाम के पास पढ़ाई करती थी. पढ़ाई के सिलसिले में आरोपी पीड़िता के घर भी आता-जाता था. आरोपी ने पीड़िता को घर में अकेली पा कर पहली बार बहला-फुसला कर उससे यौन संबंध बनाया. उसने पीड़िता को भरोसा दिलाया कि वह उसे फोकानिया की परीक्षा में पास करा देगा. इमाम पहले से शादीशुदा: इसके बाद इमाम मौका पा कर लगातार पीड़िता का यौन शोषण करता रहा. इस बीच उसकी नाबालिग पुत्री 6 माह की गर्भवती हो गई. आरोप है कि इमाम पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं. बावजूद वह पीड़िता को लगातार शादी का झांसा देता रहा और अब गर्भवती होने की बात सामने आई तो वह शादी करने से इंकार कर रहा है. "पीड़िता की मां के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस जांच की जा रही है.पीड़िता का मेडिकल चेकअप और कोर्ट में बयान कराया गया है.आरोपी इमाम की तलाश जारी है." - रामसेवक रावत, त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read