अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Bihar

बदमाशों ने दवा व्यवसायी को मारी गोली

बदमाशों ने दवा व्यवसायी को मारी गोली थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने मंगलवार की रात एक दवा व्यवसायी को गोली मार कर जख्मी कर दिया। परिजनों ने आनन- फानन में उसे पीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद दवा व्यवसायी को सदर अस्पातल रेफर कर दिया। सिंगियान पंचायत के धड़हरा वार्ड 14 निवा

बदमाशों ने दवा व्यवसायी को मारी गोली

Article Advertisement

बदमाशों ने दवा व्यवसायी को मारी गोली थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने मंगलवार की रात एक दवा व्यवसायी को गोली मार कर जख्मी कर दिया। परिजनों ने आनन- फानन में उसे पीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद दवा व्यवसायी को सदर अस्पातल रेफर कर दिया। सिंगियान पंचायत के धड़हरा वार्ड 14 निवासी धीरेन्द्र दास का पुत्र 22 वर्षीय सुमित कुमार बताया गया कि सुमित रजनी पंचायत के प्रसादी चौक पर दवाई की दुकान करता है। उसकी दुकान के पास ही उसके चचेरे भाई की दवा की दुकान है। मंगलवार की देर शाम दोनों अपनी दुकानें बंद कर एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। बीच रास्ते में सिंगियान और रजनी पंचायत की सीमा के आस- पास पुल के पास बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने रात करीब आठ बजे गोली चला दी। दाहीने जांघ में गोली लगने से सुमित जख्मी हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। इस बीच उसके चचेरे भाई द्वारा शोर मचाने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को परिजनों को घटना की सूचना दी गयी। आनन- फानन में सुमित को पीएचसी पहुंचाया गया। दवा व्यवसायी को गोली मारने की खबर फैलते ही पीएचसी में लोगों जाम हो गए। इस बीच पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया। पीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद उसे सदर अस्पताल भेज दिया गया। थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि जख्मी सुमित का फर्द बयान लिया गया है। गोली मारने की घटना के पीछे आपसी विवाद बताया जा रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है। जख्मी से पूछताछ के बाद बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गयी है। अपराधियों पर नहीं लग रहा नकेल : मुरलीगंज थाना क्षेत्र अपराधियों के लिए सॉफ्ट टार्गेट बन गया है। थाना क्षेत्र में आए दिन हो रही गोलीबारी की घटना से लोगों में भय की स्थिति बनने लगी है। बदमाश लगातार व्यवसाइयों को टार्गेट करने पर उतारू है। आपराधिक घटनाओं के बढ़ने से व्यवसाइयों में आक्रोश व्याप्त है। हाल में ही चैंबर ऑफ कॉमर्स ने एसपी से मिलकर अपराध पर अंकुश लगाने की मांग की थी। उसके बावजूद बेखौफ अपराधी वारदात को अंजाम देने पर उतारू है। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read