अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Crime

जम्मू- कश्मीर में पाकिस्तान ने भारी गोलाबारी की, पांच सुरक्षाकर्मियों सहित 11 लोगों की मौत

श्रीनगर, 15 नवंबर (भाषा) पाकिस्तानी सैनिकों ने शुक्रवार को जम्मू- कश्मीर में नियंत्रण रेखा से लगते कई सेक्टरों में बिना उकसावे के गोलाबारी की जिससे जानमाल का बड़ा नुकसान हुआ। सीमा सुरक्षा बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। जम्मू- कश्मीर के गुरेज और उरी सेक्टरों के बीच नियंत्रण रेखा

जम्मू- कश्मीर में पाकिस्तान ने भारी गोलाबारी की, पांच सुरक्षाकर्मियों सहित 11 लोगों की मौत

Article Advertisement

श्रीनगर, 15 नवंबर (भाषा) पाकिस्तानी सैनिकों ने शुक्रवार को जम्मू- कश्मीर में नियंत्रण रेखा से लगते कई सेक्टरों में बिना उकसावे के गोलाबारी की जिससे जानमाल का बड़ा नुकसान हुआ। सीमा सुरक्षा बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। जम्मू- कश्मीर के गुरेज और उरी सेक्टरों के बीच नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान ने कई बार संघर्ष विराम उल्लंघन किया जिसमें पांच सुरक्षाकर्मियों समेत 11 लोग मारे गये। भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी सेना के ढांचों को बड़ा नुकसान पहुंचाया। पाकिस्तान की गोलाबारी से सेना के चार कर्मी और सीमा सुरक्षाबल का एक जवान शहीद हो गया तथा छह नागरिकों की जान चली गयी। बीएसएफ के महानिरीक्षक (कश्मीर) राजेश मिश्रा ने कहा, ‘‘ पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के भारी गोलाबारी की लेकिन सेना एवं बीएसएफ ने बहादुरी से उनका मुकाबला किया एवं उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान की कई सुरक्षा चौकियां ध्वस्त कर दी गयीं।’’ वह बीएसएफ के उपनिरीक्षक राकेश डोभाल के श्रद्धांजलि कार्यक्रम के इतर संवाददाताओं से बात कर रहे थे। डोभाल पाकिस्तानी गोलीबारी में शहीद हो गये थे। मिश्रा ने कहा कि पाकिस्तानी गोलाबारी के कारण भारतीय क्षेत्र में जान-माल का बड़ा नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि गोलाबारी में घायल होने के बाद भी डोभाल ने डटकर मुकाबला किया और वह सबसे बड़ी श्रद्धांजलि के हकदार हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय क्षेत्र में घुसने के लिए नियंत्रण रेखा के पार करीब 250-300 आतंकवादी तैयार थे। उन्होंने कहा, ‘‘ बीएसएफ समेत सुरक्षा बल उनकी मंशा नाकाम करने में सफल रहे हैं और हम ऐसा करते रहेंगे।’’ बीएसएफ के अधिकारी ने कहा कि मानवाधिकार संगठनों को पाकिस्तान की भारी गोलाबारी में नागरिकों की हुई मौतों और आम लोगों की संपत्तियों को हुए नुकसान का संज्ञान लेना चाहिए। Source - PTI

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read