अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Business

BJP विधायक की दबंगई, घर में बुलाकर अंचलाधिकारी की कर दी पिटाई

बीजेपी के विधायक राजू कुमार सिंह पर गंभीर आरोप लागए गए हैं. उनपर ये आरोप लगाया गया है कि पारु प्रखंड के अंचलाधिकारी और राजस्व कर्मचारी को अपने घर में बुलाकर उनकी जमकर पिटाई की गई है. इतना ही नहीं उनके साथ गाली गलौज और जाति सूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया गया है. अंचलाधिकारी ने आरोप लगते हुए कहा है क

BJP विधायक की दबंगई, घर में बुलाकर अंचलाधिकारी की कर दी पिटाई

Article Advertisement

बीजेपी के विधायक राजू कुमार सिंह पर गंभीर आरोप लागए गए हैं. उनपर ये आरोप लगाया गया है कि पारु प्रखंड के अंचलाधिकारी और राजस्व कर्मचारी को अपने घर में बुलाकर उनकी जमकर पिटाई की गई है. इतना ही नहीं उनके साथ गाली गलौज और जाति सूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया गया है. अंचलाधिकारी ने आरोप लगते हुए कहा है कि हमें ये धमकी भी दी गई है कि बीच बाजार में टांग कर पिटाई की जाएगी. विधायक के खिलाफ अब SC - ST एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया है. फोन कर बुलाया गया था दोनों को घर पर दरअसल ये पूरा मामला मुजफ्फरपुर का है. मुजफ्फरपुर के साहेबगंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक राजू कुमार सिंह पर अंचलाधिकारी और राजस्व कर्मचारी ने आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि पहले तो फोन कर उन्हें घर पर बुलाया गया और जब वो उनके घर गए तो उनकी पिटाई शुरू कर दी गई, उन्हें भद्दी भद्दी गलियां दी गई और जाति सूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया गया. इतना ही नहीं उन्हें धमकी भी दी गई कि बीच बाजार में टांग कर उनकी पिटाई की जाएगी.   SC - ST एक्ट के तहत मामला हुआ दर्ज राजस्व अधिकारी चन्द्रदीप राम ने बताया कि हमें काफी प्रताड़ित किया गया है. जिसके बाद दोनों ने थाने में विधायक के खिलाफ मारपीट और SC-ST एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया है. हालांकि ये मामला 11 अप्रैल का ही है, लेकिन इस मामले में 15 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज हुई है. मामले में मुजफ्फरपुर एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है. वहीं, उन्होंने ये भी बताया कि विधायक के तरफ से भी अंचलधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया. फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read