अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

डेंगू का कहर जारी, छठ में डराने लगा कोरोना; आज से पटना के स्टेशनों पर प्रवासी यात्रियों की जांच होगी

डेंगू का कहर जारी, छठ में डराने लगा कोरोना; आज से पटना के स्टेशनों पर प्रवासी यात्रियों की जांच होगी डेंगू और वायरल संक्रमण से जूझ रहे बिहार और राजधानी पटना के लोगों के बीच कोरोना के ओमिक्रॉन के नए वेरिएंट के संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। महापर्व छठ पर बाहर से काफी संख्या में लोग घर आ रहे हैं। इसलिए ए

डेंगू का कहर जारी, छठ में डराने लगा कोरोना; आज से पटना के स्टेशनों पर प्रवासी यात्रियों की जांच होगी

Article Advertisement

डेंगू का कहर जारी, छठ में डराने लगा कोरोना; आज से पटना के स्टेशनों पर प्रवासी यात्रियों की जांच होगी डेंगू और वायरल संक्रमण से जूझ रहे बिहार और राजधानी पटना के लोगों के बीच कोरोना के ओमिक्रॉन के नए वेरिएंट के संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।

Article Advertisement

महापर्व छठ पर बाहर से काफी संख्या में लोग घर आ रहे हैं। इसलिए एहतियातन गुरुवार से पटना जंक्शन और दानापुर स्टेशन पर यात्रियों की कोरोना जांच होगी। दक्षीण भारत से आने वाले लोगों पर विशेष नरज रखी जाएगी। पटना के सिविल सर्जन डॉ. केके राय ने बताया कि पटना जिले में प्रतिदिन तीन हजार लोगों की कोविड जांच होती है। गुरुवार से स्टेशनों पर जांच टीम की तैनात होगी। इस संबंध में बुधवार को ही आदेश निकाल दिया गया है। टीम के सदस्य महाराष्ट्र पंजाब, दक्षिण भारत से आनेवाले लोगों की कोविड जांच करेंगे। इधर, डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से विशेष कार्ययोजना बनाई गई है। डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि पटना शहर के सभी प्रमुख अस्पतालों में डेंगू मरीजों के लिए अलग से बेड की उपलब्धता कराई गई है। राज्य में platetes की किल्लत नहीं हो इसके लिए चिह्नित ब्लड बैंकों की निगरानी कराई जा रही है। इसी प्रकार लोगों को डेंगू के उपचार व व्यवस्था से संबंधित जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 104 जारी किया गया है। इस नंबर पर कोई भी व्यक्ति फोन कर सूचना प्राप्त कर सकता है। डेंगू जांच के लिए भी चिह्नित लैब में व्यवस्था की गई है।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read