अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

बुलेट से टकराई हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस, यात्रियों में मची अफरातफरी; बाइक चालक गिरफ्तार

बुलेट से टकराई हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस, यात्रियों में मची अफरातफरी; बाइक चालक गिरफ्तार गया कोडरमा रेल प्रखंड के पहाड़पुर- गुरपा रेलवे स्टेशन के बीच मंगलवार की देर रात को बड़ा हादसा होने से बच गया। अवैध तरीके से रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन आ गई और बाइक सवार अपनी बुलेट गाड़ी को ट्रैक पर ही छोड़कर भागा।

बुलेट से टकराई हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस, यात्रियों में मची अफरातफरी; बाइक चालक गिरफ्तार

Article Advertisement

बुलेट से टकराई हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस, यात्रियों में मची अफरातफरी; बाइक चालक गिरफ्तार गया कोडरमा रेल प्रखंड के पहाड़पुर- गुरपा रेलवे स्टेशन के बीच मंगलवार की देर रात को बड़ा हादसा होने से बच गया। अवैध तरीके से रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन आ गई और बाइक सवार अपनी बुलेट गाड़ी को ट्रैक पर ही छोड़कर भागा।

Article Advertisement

बुलेट और राजधानी एक्सप्रेस की जोरदार टक्कर से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस में बैठे यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया। टक्कर के बाद ट्रेन 20 मिनट तक रुकी रही। स्थिति सामान्य होने के बाद ट्रेन का परिचालन फिर से किया जा सका। कोडरमा रेलवे आरक्षी बल ने करवाई करते हुए क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया। आरपीएफ ने बाइक सवार को गिरफ्त्तार कर लिया है। बाइक सवार से पूछताछ की जा रही है। मंगलवार की देर रात की घटना के बाद ट्रैक की निगरानी में तैनात रेलकर्मी सतर्क हो गए हैं। हालांकि बाइक सवार पूर्ण रूप से सुरक्षित है। आरपीएफ की पूछताछ में बाइक सवार ने बताया कि मंगलवार की रात ट्रैक पार करते समय ट्रेन आ गई जिससे वो बाइक से उत्तर कर दूर भाग गया। जिसके बाद ट्रेन और बुलेट बाइक में टक्कर हो गयी। बाइक सवार ने बताया कि स्थानीय लोग और वो खुद कई बार इस तरीके से ट्रैक पार करता था। RPF सूत्रों ने बताया कि बाइक जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में तैनात रेलकर्मियों को सतर्क कर दिया गया है।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read