अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

बिहार में महिला और दो बच्चों की जहर खाने से मौत, पति पर हत्या के आरोप

बिहार में महिला और दो बच्चों की जहर खाने से मौत, पति पर हत्या के आरोप बिहार के सुपौल जिले में एक महिला और उसके दो बच्चों की जहर खाने से मौत हो गई। मामला जिले के छातापुर थाना इलाके के माधोपुर पंचायत स्थित दास टोला का है। मायके वालों ने पति पर हत्या के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि दिवाली की रात नानी

बिहार में महिला और दो बच्चों की जहर खाने से मौत, पति पर हत्या के आरोप

Article Advertisement

बिहार में महिला और दो बच्चों की जहर खाने से मौत, पति पर हत्या के आरोप बिहार के सुपौल जिले में एक महिला और उसके दो बच्चों की जहर खाने से मौत हो गई। मामला जिले के छातापुर थाना इलाके के माधोपुर पंचायत स्थित दास टोला का है। मायके वालों ने पति पर हत्या के आरोप लगाए हैं।

Article Advertisement

उन्होंने कहा कि दिवाली की रात नानी के घर जाने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद महिला और दोनों बच्चों को जहर देकर मार दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतकों की पहचान मनीषा कुमारी (25) और उसके दो बच्चे रितिक कुमार (3) और राणा कुमार (2) के रूप में हुई है। मायके वालों ने कहा कि मनीषा की नानी का सोमवार को निधन हो गया था। वह अपने नानी के अंतिम दर्शन के लिए जाना चाहती थी। मगर उसके पति ने मना कर दिया। इसी बात पर पति-पत्नी का झगड़ा हुआ और मनीषा के साथ मारपीट की गई। इसके बाद मनीषा और दोनों बेटों को जहर देकर मौत के घाट उतार दिया गया। घटना के बाद महिला का पति रूपेश कुमार सहित घर के अन्य सदस्य फरार हैं। घटना की सूचना मायके वालों को किसी ने कॉल करके दी थी। आनन-फानन में वे माधोपुर पहुंचे, तो घर में मनीषा और ऋतिक मृत अवस्था में पाए गए। छोटे बेटे सांसें चल रही थी। उसे तुरंत इलाज के लिए अररिया ले जाया गया, लेकिन उसने भी रास्ते में दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद रात में एसडीपीओ विपिन कुमार, त्रिवेणीगंज इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष संदीप कुमार और छातापुर थानाध्यक्ष अभिषेक मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूछताछ कर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read