अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Education

पटना के बीएन कॉलेज में हॉस्टल फीस में बेतहाशा बढ़ोतरी, छात्रों का जमकर हंगामा

पटना के बीएन कॉलेज में हॉस्टल फीस में बेतहाशा बढ़ोतरी, छात्रों का जमकर हंगामा पटना के बीएन कॉलेज में हॉस्टल फीस बढ़ाए बढ़ाए जाने के विरोध में मंगलवार को छात्रों ने हंगामा कर दिया। कॉलेज प्रशासन की ओर से वार्षिक छात्रावास शुल्क में एकाएक बढ़ोतरी कर 2760 से सीधे 13,500 रुपये कर दिया गया है। इस वजह से

पटना के बीएन कॉलेज में हॉस्टल फीस में बेतहाशा बढ़ोतरी, छात्रों का जमकर हंगामा

Article Advertisement

पटना के बीएन कॉलेज में हॉस्टल फीस में बेतहाशा बढ़ोतरी, छात्रों का जमकर हंगामा पटना के बीएन कॉलेज में हॉस्टल फीस बढ़ाए बढ़ाए जाने के विरोध में मंगलवार को छात्रों ने हंगामा कर दिया। कॉलेज प्रशासन की ओर से वार्षिक छात्रावास शुल्क में एकाएक बढ़ोतरी कर 2760 से सीधे 13,500 रुपये कर दिया गया है।

Article Advertisement

इस वजह से छात्रों में आक्रोश है। छात्रों के हंगामें के बाद कॉलेज प्रशासन ने छात्रावास का शुल्क घटाने का आश्वासन तो दिया, मगर अभी तक फैसला वापस नहीं लिया गया है। वहीं कॉलेज प्रशासन ने साइंस ब्लॉक और मुख्य परीक्षा में काफी देर तक हंगामा किया। कक्षाओं को बाधित कर दिया। कुछ दिन पहले बीएन कॉलेज के प्राचार्य के सामने हॉस्टल छात्रों की ओर से छात्रावास में आधारभूत सुविधा मुहैया कराने की मांग की गई थी। इसके बाद कॉलेज की ओर से प्राचार्य, शिक्षकों और छात्रावास अधीक्षक के साथ बैठक करके हॉस्टल में सुविधा बढ़ाए जाने को लेकर फीस में इजाफा करने का फैसला लिया था। छात्रों ने हॉस्टल मेंमाली, स्वीपर, वार्ड सर्वेंट और स्वच्छ पानी की मांग की थी। इन्हीं सुविधाओं को बढ़ाने के लिए शुल्क वृद्धि का फैसला किया गया था। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि गांधी मैदान जैसे इलाके में रहने के लिए 1082 रुपये प्रतिमाह बहुत कम हैं। हॉस्टल पर बिजली बिल का डेढ़ करोड़ रुपये का बकाया है। छात्रावास में माली, स्वीपर, वार्ड सर्वेंट नहीं हैं। इन्हें आउट सोर्सिंग के माध्यम से रखना है। कॉलेज इनका पैसा कहां से देगा। छात्रों को सुविधा लेनी है भुगतान तो करना पड़ेगा। सरकार की ओर से अलग से कोई कंटेजेंसी नहीं मिल रही है। ऐसी स्थिति में छात्र ही उपाए बताएं। कैसे कॉलेज चलेगा। हॉस्टल में 102 छात्र रहते हैं। कुछ अवैध तरीके से रहने वाले छात्र आंदोलन को रंग दे रहे हैं।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read