दिवाली से पहले ही 'जहरीली' हुई दिल्ली-एनसीआर की हवा, आतिशबाजी हुई तो घुटेगा दम दिवाली पर दिल्ली में हवा की गुणवत्ता एक बार फिर गंभीर श्रेणी के पास पहुंच गई है।
शनिवार को आनंद विहार में प्रदूषण का स्तर सबसे अधिक रहा।
वहीं, सबसे कम प्रदूषण मंदिर मार्ग इलाके में दर्ज किया गया।
शनिवार को पूरी दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 265 अंक पर दर्ज किया गया।
हालांकि, कई इलाकों में एक्यूआई 300 अंक के पार पहुंच गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है।
इस बीच, सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के अनुसार, दिल्ली में पटाखों के धुएं से हवा खराब होने की आशंका है।
इससे वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में जा सकती है।
अगले दो दिनों तक हवा ऐसी ही रहने के आसार हैं।
दिवाली से पूर्व एक्यूआई के 300 से अधिक होने का अनुमान विशेषज्ञों ने लगाया था।
इसके चलते ही दिल्ली में 19 अक्तूबर से ग्रैप का दूसरा चरण लागू किया गया।
आतिशबाजी पर संयम नहीं बरता तो घुटेगा दम टाखे और आतिशबाजी पर दिल्ली के लिए इस बार संयम बहुत जरूरी है।
अगर ऐसा नहीं होता है तो दीपावली के अगले दिन लोगों की सांसें घुट सकती हैं।
अगले तीन दिनों के दौरान वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में रहने का पूर्वानुमान है।
ऐसे में आतिशबाजी का धुआं हवा को बहुत ज्यादा दमघोंटू बना सकता है।
इस बार का मानसून सीजन वायु गुणवत्ता के लिहाज से काफी साफ-सुथरा रहा।
जुलाई, अगस्त और सितंबर के महीने और अक्तूबर के पहले पखवाड़े में हवा की गुणवत्ता संतोषजनक रही।
लेकिन, बीते छह दिनों से दिल्ली के लोग खराब हवा में सांस ले रहे हैं।
प्रदूषण पर बने अर्ली वार्निंग सिस्टम के अनुसार अगले तीन दिनों के दौरान वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के अंक के पार यानी बेहद खराब श्रेणी में पहुंचने का अनुमान है।
ऐसे में अगर दीपावली पर बहुत ज्यादा आतिशबाजी और पटाखे जलाए जाते हैं तो दिल्ली की हवा बेहद दमघोंटू हो सकती है।
मौसम के चलते ज्यादा टिकेगा प्रदूषण अनुमान है कि दीपावली के आसपास हवा की गति दस किलोमीटर प्रति घंटे से नीचे रहेगी।
जबकि, न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
ऐसे में प्रदूषक कण हवा में ज्यादा देर तक बने रह सकते हैं।
2017 में पहली बार लगाई गई थी रोक दीपावली के समय होने वाली आतिशबाजी और पटाखों के धुएं से हर साल ही लोगों का सांस लेना दूभर हो जाता है।
इसे देखते हुए वर्ष 2017 से पटाखों पर पाबंदी की कोशिश की जा रही है।
लेकिन, इसे अभी तक कामयाबी नहीं मिल सकी है।
2017 में पहली बार पटाखों की बिक्री पर पाबंदी लगाई गई थी।
वर्ष 2018 में केवल ग्रीन पटाखों को शाम आठ से दस बजे के बीच चलाने की अनुमति दी गई थी।
इसी तरह, 2019 में भी केवल ग्रीन पटाखों को दीवाली की शाम आठ से दस बजे के बीच चलाने की अनुमति दी गई।
जबकि, वर्ष 2020 और 2021 में पटाखों की खरीद-बेच पर पूरी तरह से रोक की घोषणा की गई।
Article Advertisement
India
दिवाली से पहले ही 'जहरीली' हुई दिल्ली-एनसीआर की हवा, आतिशबाजी हुई तो घुटेगा दम
दिवाली से पहले ही 'जहरीली' हुई दिल्ली-एनसीआर की हवा, आतिशबाजी हुई तो घुटेगा दम दिवाली पर दिल्ली में हवा की गुणवत्ता एक बार फिर गंभीर श्रेणी के पास पहुंच गई है। शनिवार को आनंद विहार में प्रदूषण का स्तर सबसे अधिक रहा। वहीं, सबसे कम प्रदूषण मंदिर मार्ग इलाके में दर्ज किया गया। शनिवार को पूरी दिल्ली का

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

India
अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त बनाने का लक्ष्य; AAP ने उठाए सवाल

India
SIR विवाद पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी ने फिर उठाए सवाल; चुनाव आयोग ने अपने फैसलों पर दिया जवाब

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
