अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Technology

Mobile SIM कार्ड हो रहे हैं बंद? लोगों को आ रहे Call और मैसेज; जानें क्या है सच्चाई?

Mobile SIM कार्ड हो रहे हैं बंद? लोगों को आ रहे Call और मैसेज; जानें क्या है सच्चाई? BSNL Sim Card Block KYC Update Fraud: क्या आपको भी Mobile SIM कार्ड बंद होने का मैसेज मिला है तो अभी सावधान हो जाएं। आप किसी बड़े स्कैम का शिकार हो सकते हैं। चलिए इसके बारे में जानें क्या आप भी BSNL SIM कार्ड का इस्त

Mobile SIM कार्ड हो रहे हैं बंद? लोगों को आ रहे Call और मैसेज; जानें क्या है सच्चाई?

Article Advertisement

Mobile SIM कार्ड हो रहे हैं बंद? लोगों को आ रहे Call और मैसेज; जानें क्या है सच्चाई? BSNL Sim Card Block KYC Update Fraud: क्या आपको भी Mobile SIM कार्ड बंद होने का मैसेज मिला है तो अभी सावधान हो जाएं। आप किसी बड़े स्कैम का शिकार हो सकते हैं।

Article Advertisement

चलिए इसके बारे में जानें क्या आप भी BSNL SIM कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं? अगर हां, तो आपके लिए बड़ा अपडेट है, SMS में बताया गया है कि टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी TRAI बीएसएनएल के सिम कार्ड को पूरी तरह से बंद करने जा रहा है। साथ ही मैसेज में यह भी दावा किया जा रहा है कि अगले 24 घंटे में आपका सिम कार्ड बंद हो जाएगा। बताई SIM कार्ड बंद करने की वजह दरअसल मैसेज में बताया गया है कि ऐसा केवाईसी अपडेट न होने के कारण किया जा रहा है। अगर आप अभी KYC प्रोसेस को कंप्लीट नहीं करते हैं तो आपका सिम कार्ड बंद हो जाएगा। यही नहीं मैसेज में एक नंबर भी दिया गया है जहां कॉल करके आप KYC को कंप्लीट करवा सकते हैं लेकिन जरा रुकिए आपको गलती से भी ऐसे किसी नंबर पर कॉल नहीं करना है क्योंकि ये एक फ्रॉड SMS है। कुछ लोगों को ऐसे कॉल्स भी आ रहे हैं जिसमें सिम कार्ड बंद करने की बात कही जा रही है। हो सकते हैं स्कैम का शिकार वायरल मैसेज के बाद पीआईबी की ओर से भी X पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि ट्राई और BSNL की तरफ से ऐसा कोई SMS नहीं किया गया है। साथ ही ट्वीट में कहा गया है कि ये एक फर्जी मैसेज है। बीआईबी का कहना है कि अगर आपको भी ऐसे मैसेज मिल रहे हैं तो इसे इग्नोर करें। साथ ही पीआईबी ने यह भी कहा कि मैसेज में बताए गए किसी भी नंबर पर कॉल न करें, क्योंकि इससे आपका पर्सनल डाटा खतरे में आ सकता है या आपके साथ कोई फ्रॉड हो सकता है। ऐसे रखें खुद को सेफ अगर आपको SMS या सोशल मीडिया या कॉल के जरिए कोई भी केवाई के नाम पर डिटेल्स मांगता है तो सावधान हो जाएं। पर्सनल डिटेल्स जैसे OTP, बैंक डिटेल किसी के साथ शेयर न करें। किसी मैसेज या कॉल पर अगर आपको शक होता है, तो उसकी तुरंत चक्षु पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाएं।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read