मोदी की अमेरिका की नामी कंपनियों के प्रमुखों के साथ बैठक, भारत में निवेश के लिये किया प्रोत्साहित वाशिंगटन, 23 सितंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को अमेरिका की 5जी से लेकर सेमीकंडक्टर, ड्रोन और सौर ऊर्जा जैसे क्षेत्रों की शीर्ष पांच कंपनियों के प्रमुखों के साथ अलग-अलग बैठकें की।
Education
मोदी की अमेरिका की नामी कंपनियों के प्रमुखों के साथ बैठक, भारत में निवेश के लिये किया प्रोत्साहित
मोदी की अमेरिका की नामी कंपनियों के प्रमुखों के साथ बैठक, भारत में निवेश के लिये किया प्रोत्साहित वाशिंगटन, 23 सितंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को अमेरिका की 5जी से लेकर सेमीकंडक्टर, ड्रोन और सौर ऊर्जा जैसे क्षेत्रों की शीर्ष पांच कंपनियों के प्रमुखों के साथ अलग-अलग बैठकें की।

Article Advertisement
Article Advertisement
बैठक के दौरान उन्होंने भारत में उपलब्ध व्यापक संभावनाओं का जिक्र करते हुए उन्हें निवेश बढ़ाने के लिये प्रोत्साहित किया।
मोदी की प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी क्वालकॉम के अध्यक्ष तथा मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) क्रिस्टिआनो अमोन तथा फर्स्ट सोलर के सीईओ मार्क विडमर के साथ बैठक के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘प्रौद्योगिकी पर बातचीत...।
बातचीत सार्थक रही।’’ पीएमओ के अनुसार, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने भारत में उपलब्ध व्यापक अवसरों के बारे में बताया।
अमोन ने कहा कि वह 5जी और डिजिटल इंडिया से जुड़ी अन्य योजनाओं में भारत के साथ काम करने को लेकर उत्सुक हैं।’’ क्वालकॉम ने 1996 में काम शुरू किया और वह वायरलेस मोडेम और मल्टीमीडिया सॉफ्टवेयर, डिजिटल सिग्नल प्रोसेसिंग (डीएसपी) और डिजिटल मीडिया नेटवर्किंग समाधान जैसे क्षेत्रों में अग्रणी है।
भारत में क्वालकॉम ने उन कंपनियों में निवेश किया है जो डेयरी, परिवहन से लेकर रक्षा जैसे क्षेत्रों में प्रमुख घरेलू मुद्दो का समाधान करते हैं।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिन्दम बागची ने ट्वीट किया, ‘‘भारत को वैश्विक नवप्रवर्तन केंद्र बनाने की ओर।
प्रधानमंत्री मोदी ने क्वालकॉम के सीईओ क्रिस्टिआनो अमोन के साथ भारत में उच्च प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश अवसरों पर बातचीत की।
हाल में घोषित इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार विनिर्माण क्षेत्र की उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजनाओं तथा नवप्रवर्तन परिवेश को मजबूत बनाने के उपायों पर भी चर्चा हुई।’’ विदेश मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार दोनों ने भारत में दूरसंचार और इलेक्ट्रॉनिक क्षेत्र में निवेश अवसरों पर चर्चा की।
इसमें हाल में घोषित इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम डिजाइन और विनिर्माण के लिये उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के साथ भारत में सेमीकंडक्टर की आपूर्ति श्रृंखला का विकास शामिल हैं।
मंत्रालय ने कहा, ‘‘भारत में स्थानीय नवोन्मेष परिवेश सृजित करने की रणनीति पर भी चर्चा हुई।’’ फर्स्ट सोलर के विडमर के साथ बातचीत के बाद मोदी ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘सौर ऊर्जा का विषय मेरे हृदय के करीब है क्योंकि यह यह हमारे ग्रह के भविष्य से जुड़ा है।
फर्स्ट सोलर के सीईओ के साथ बैठक की और यह चर्चा की कि क्यों भारत सौर ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश के लिये सही गंतव्य है।
हरित हाइड्रोजन मिशन पर भी चर्चा हुई।’’ बागची ने कहा, ‘‘भारत की सौर क्षमता को गति।’’ दोनों ने भारत के नवीकरणीय ऊर्जा परिदृश्य पर चर्चा की।
बागची ने ट्वीट किया कि विडमर ने बैठक के दौरान अनूठी ‘थिन-फिल्म’ प्रौद्योगिकी के साथ सौर बिजली उपकरण विनिर्माण को लेकर भारत सरकार की महत्वकांक्षी उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना के उपयोग तथा भारत को इस मामले में वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला से जोड़ने की योजना साझा की।
फर्स्ट सोलर ने भारत में 150 मेगावाट सौर बिजली को सफलतापूर्वक चालू किया है और देश में 1800 मेगावाट की सौर क्षमता स्थापित की है।
इस साल की शुरुआत में, कंपनी ने भारत में एक नई 3300 मेगावाट क्षमता की इकाई स्थापित करने की घोषणा की थी।
पीएमओ के ट्वीट के अनुसार विडमर के साथ बातचीत के दौरान मोदी ने ‘एक दुनिया, एक सूर्य और एक ग्रिड’ पहल और इसकी संभावना तथा निवेश अवसरों के बारे में भी चर्चा की।
मंत्रालय के अनुसार प्रधानमंत्री ने भारत की 2030 तक 4,50,000 मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता स्थापित करने के लक्ष्य का भी जिक्र किया।
उन्होंने भारत के सौर ऊर्जा उपकरणों के विनिर्माण पर जोर दिये जाने के बारे में भी बताया।
बैठक के दौरान फर्स्ट सोलर के पीएलआई योजना का लाभ लेकर भारत में अनूठी ‘थिन-फिल्म’ (दूसरी पीढ़ी के सौर सेल) प्रौद्योगिकी का उपयोग कर विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने और भारत को वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में एकीकृत करने को लेकर रूचि पर भी चर्चा हुई।
बागची के अनुसार एडोब के सीईओ शांतनु नारायण के साथ बैठक में प्रधानमंत्री ने कंपनी की भारत में चल रही गतिविधियों और भविष्य की निवेश योजनाओं पर चर्चा की।
उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘‘ज्ञान भागीदारी को मजबूती...।’’भारत के प्रमुख कार्यक्रम डिजिटल इंडिया और स्वास्थ्य, शिक्षा और अनुसंधान एवं विकास जैसे क्षेत्रों में उभरती प्रौद्योगिकियों के उपयोग पर भी चर्चा हुई।
मोदी ने जनरल एटोमिक्स के सीईओ विवेक लाल और ब्लैक स्टोन के ए श्वार्जमैन से भी मुलाकात की।
इस बैठक पर पीएमओ ने ट्विटर पर लिखा है कि प्रधानमंत्री और लाल ने भारत के ड्रोन प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत की पहल समेत महत्वपूर्ण सुधारों तथा पीएलआई योजना पर चर्चा की।
विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘उन्होंने भारत में रक्षा प्रौद्योगिकी क्षेत्र को मजबूत करने की बातचीत की।
लाल ने भारत में रक्षा और उभरती हुई प्रौद्योगिकी निर्माण तथा क्षमता निर्माण में तेजी लाने के लिए हाल में किये गये नीतिगत परिवर्तनों की सराहना की।’’ जनरल एटोमिक्स ने भारत में अपना पहला कार्यालय 2018 में खोला और भारत-अमेरिका रक्षा तथा सुरक्षा सहयोग को मजबूत बनाने में उल्लेखनीय योगदान दे रहा है।
कंपनी ने भारतीय रक्षा क्षेत्र के लिये समाधान विकसित करने और क्षमता निर्माण के लिये भारतीय कंपनियों के साथ भागीदारी की है।
ब्लैकस्टोन के सीईओ के साथ बैठक के बारे में बागची ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘भारत आकर्षक निवेश गंतव्य बना हुआ है।
प्रधानमंत्री मोदी ने ब्लैकस्टोन के सीईओ स्टीफन श्वार्जमैन के साथ बैठक की।
भारत में मौजूदा परियोजनाओं और राष्ट्रीय मौद्रिकरण योजना तथा राष्ट्रीय बुनियादी ढांचा पाइपलाइन समेत आगे निवेश अवसरों पर चर्चा हुई।’’ रियल एस्टेट फंड ब्लैकस्टोर ने भारत में 2006 में काम शुरू किया और निजी इक्विटी, रियल एस्टेट, शिक्षा, फैशन, पैकेजिंग तथा आवास वित्त समेत विभिन्न क्षेत्रों में करीब 15 अरब डॉलर निवेश किया है।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
Google के AI फीचर पर मुकदमा, स्कूल Chromebook इस्तेमाल करने वाली 13 वर्षीय छात्रा के मामले ने बढ़ाई चिंता

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
