बिहार में पति के सामने पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म, विरोध करने पर लूटा फिर वारदात को दिया अंजाम - MOLESTATION IN NALANDA बिहार में पति के सामने महिला से साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है. रिश्तेदार के यहां से दंपती घर लौट रहे थे. पढ़ें. नालंदा: बिहार के नालंदा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां लूटपाट के दौरान बदमाशों ने पति के सामने महिला से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. घटना इस्लामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है. इस संबंध में पीड़ित परिवार की मानें तो बाइक सवार दंपत्ति किसी परिचित से मिलकर घर लौट रहे थे. उसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने पहले लूटपाट की फिर पति को हथियार की नोक पर बंधक बनाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया. नालंदा में दिल दहलाने वाली वारदात : पीड़िता की मानें तो 50 हजार नकद सहित आभूषण लूट लिया गया है. वहीं पीड़ितों की चीख-पुकार सुनते ही आसपास के ग्रामीणों ने एक बदमाश को खदेड़ कर पकड़ लिया और जमकर उसकी पिटाई कर दी. उधर दूसरा बदमाश बाइक लेकर भागने में सफल रहा. पति के सामने पत्नी से गैंगरेप : वहीं स्थानीय थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और भीड़ से एक बदमाश को छुड़ा कर थाने ले गई. घटना की सूचना मिलते ही हिलसा डीएसपी 2 गोपाल कृष्ण और थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं. उन्होंने ग्रामीणों से पूछताछ की है. विरोध करने पर पीटा, लूटपाट भी की : इस बीच पीड़ित के अनुसार रविवार की शाम वे अपने एक रिश्तेदार के यहां से पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रहाे थे. उसी दौरान घात लगाए बदमाशों ने लूट और सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. जब विरोध किया तो उनके साथ मारपीट भी की गई. "दो बदमाशों ने हथियार के बल पर रास्ता रोक रोक लिया. उन्होंने हम से 50000 रुपये सहित गले में पहना हुआ हनुमान जी का सोने का लौकेट छीन लिया. जिसके बाद मुझे हथियार की नोक पर बंधक बनाकर पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म किया है."- पीड़ित महिला का पति आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला : इधर एक आरोपी से पूछताछ के बाद जब पुलिस दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जहनपुर गांव पहुंची तो ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया. इस दौरान 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए. मामले में पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है. एक बदमाश गिरफ्तार, दूसरा फरार : थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश शोभा बिगहा निवासी है. दूसरा आरोपी फरार हो गया. दूसरे आरोपी की भी पहचान कर ली गई है, उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. "लूट और सामूहिक दुष्कर्म की घटना में एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया है. वहीं दूसरे बदमाश की तलाश की जा रही है. पुलिस पर हमले के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है."- अनिल कुमार पांडेय, थानाध्यक्ष
Article Advertisement
Crime
बिहार में पति के सामने पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म, विरोध करने पर लूटा फिर वारदात को दिया अंजाम - MOLESTATION IN NALANDA
बिहार में पति के सामने पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म, विरोध करने पर लूटा फिर वारदात को दिया अंजाम - MOLESTATION IN NALANDA बिहार में पति के सामने महिला से साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है. रिश्तेदार के यहां से दंपती घर लौट रहे थे. पढ़ें. नालंदा: बिहार के नालंदा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामन
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
