60 की स्पीड से तूफान आएगा, भारी बारिश की चेतावनी; UP-बिहार में मानसून को लेकर IMD की ताजा भविष्यवाणी गुजरात के सौराष्ट्र में मानसून ने धमाकेदार एंट्री की है।
मध्य प्रदेश में भी प्री-मानसून की बारिश ने मौसम खुशनुमा बनाया हुआ है, लेकिन उत्तर प्रदेश के साथ-साथ बिहार में मानसून कब आएगा?
इस पर IMD का ताजा अपडेट सामने आया है।
देश में मानसून का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है।
कुछ राज्यों में जहां मानसून की भारी बारिश हो रही है।
वहीं कुछ राज्यों में प्री-मानसून की बारिश ने गर्मी को ठंडा बनाया हुआ है, जबकि कुछ राज्य भीषण गर्मी की चपेट में हैं।
दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिण भारत के निकालकर मध्य भारत में एंट्री करने लगा है।
हालांकि पश्चिम बंगाल के पास रेमल चक्रवात की स्पीड कम हो गई है।
इसके कारण इस बार मानसून बंगाल और बिहार के बीच फंस गया।
इस वजह से उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से लोग भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं।
इस बीच मानसून ने बीती रात गुजरात के सौराष्ट्र में धमाकेदार एंट्री की।
मध्य प्रदेश में भी प्री-मानसून की बारिश ने मौसम खुशनुमा बनाया हुआ है, लेकिन उत्तर प्रदेश के साथ-साथ बिहार में मानसून कब आएगा, इसके लेकर मौसम विभाग ने ताजा भविष्यवाणी की है।
आइए जानते हैं… उत्तर प्रदेश और बिहार में एक साथ आएगा मानसून भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आज और कल उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ेगी, लेकिन कल रात से पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम करवट बदल लेगा।
19 जून को गरज चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है।
50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी तूफान आ सकता है।
20 और 21 जून को पूरे उत्तर प्रदेश में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।
बिहार में मानसून 20 जून को एंट्री कर सकता है।
19 जून की शाम से ही मौसम बदलने की संभावना है।
इसके बाद पूरे बिहार में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है।
इसलिए मौसम विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी फसलों का बचाव करें।
क्योंकि बारिश से जहां सिंचाई होगी, वहीं आंधी तूफान से फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।
इसलिए किसान एहतियात जरूर बरतें।
गुजरात में 6 घंटे में हुई 233MM बारिश बता दें कि गुजरात में मानसून एंट्री कर चुका है।
देवभूमि द्वारका जिले की खंभालिया तहसील में रविवार दोपहर बाद सिर्फ 6 घंटों में ही लगभग सवा 9 इंच (233 मिलीमीटर) बारिश हो गई।
जोरदार बारिश के चलते आसपास के नदी-नालों में उफान आ गया।
वहीं खेत पानी से भर गए।
कई जगहों पर निचले भागों में पानी भरने से लोगों को परेशानी हुई।
खेतों में भरा पानी ऐसा लग रहा है, मानो समुद्र हो।
पानी ही पानी का नजारा देखा गया।
खंभालिया के अलावा पोरबंदर में भी ढाई इंच (66 मिलीमीटर) और देवभूमि द्वारका जिले की भाणवड़ तहसील में सवा 2 इंच (55 मिलीमीटर) बारिश हो गई।
इस अवधि में पोरबंदर जिले की राणावाव तहसील में 36 मिमी, भावनगर जिले की गरियाधार में 27, पालीताणा में 10, अमरेली जिले की लीलिया में 14 और बाबरा तहसील में 7 मिलीमीटर बारिश हुई।
इसके अलावा मध्य प्रदेश में मौसम खुशनुमा बना हुआ है।
प्री-मानसून ने एंट्री कर ली है।
India
60 की स्पीड से तूफान आएगा, भारी बारिश की चेतावनी; UP-बिहार में मानसून को लेकर IMD की ताजा भविष्यवाणी
60 की स्पीड से तूफान आएगा, भारी बारिश की चेतावनी; UP-बिहार में मानसून को लेकर IMD की ताजा भविष्यवाणी गुजरात के सौराष्ट्र में मानसून ने धमाकेदार एंट्री की है। मध्य प्रदेश में भी प्री-मानसून की बारिश ने मौसम खुशनुमा बनाया हुआ है, लेकिन उत्तर प्रदेश के साथ-साथ बिहार में मानसून कब आएगा? इस पर IMD का ताज

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

India
आवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधार

India
तमिलनाडु में मातृत्व अवकाश पर बड़ा फैसला: तीसरे बच्चे पर भी महिला सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 365 दिन का Paid Leave

India
कोलकाता के होटल में भीषण आग: बच्चे समेत 9 लोगों की मौत, कई घायल; आधी रात धुएं में फंसे मेहमान

Bihar
पटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


