अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Sitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारSitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Article Advertisement

Bihar

1320 छात्रों को पढ़ाया जाएगा नैतिकता का पाठ

1320 छात्रों को पढ़ाया जाएगा नैतिकता का पाठ जिले भर के चयनित 30 उत्क्रमित हाई स्कूलों के 1320 छात्र-छात्राओं को छात्र पुलिस कैडेट (एसपीसी) की ट्रेनिंग देकर जिम्मेवार नागरिक बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए जिला स्तर पर दो दिवसीय ट्रेनिंग की तिथि भी निर्धारित कर दी गई है। इसमें चयनित स्कूल क

1320 छात्रों को पढ़ाया जाएगा नैतिकता का पाठ

Article Advertisement

1320 छात्रों को पढ़ाया जाएगा नैतिकता का पाठ जिले भर के चयनित 30 उत्क्रमित हाई स्कूलों के 1320 छात्र-छात्राओं को छात्र पुलिस कैडेट (एसपीसी) की ट्रेनिंग देकर जिम्मेवार नागरिक बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए जिला स्तर पर दो दिवसीय ट्रेनिंग की तिथि भी निर्धारित कर दी गई है। इसमें चयनित स्कूल के दो-दो शिक्षक (महिला और पुरुष) और 10 पुलिस पदाधिकारी को प्रशिक्षित किया जाएगा। इन सभी का प्रशिक्षण 18 से 21 दिसंबर तक सर्व शिक्षा अभियान सभागार में होगा। ट्रेनिंग लेने वाले शिक्षक और पुलिस पदाधिकारी बच्चों को पुलिस नैतिकता का पाठ पढ़ाएंगे। छात्रों को एसपी और डीईओ के संयुक्त हस्ताक्षर से प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। हर एक स्कूल की कक्षा आठ के 22 छात्र और 22 छात्राओं का चयन कर स्कूल स्तर पर ट्रेनिंग दी जाएगी। जिला शिक्षा कार्यालय ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी स्कूलों को राशि आवंटित कर दी है। इस कार्यक्रम के लिए हर एक स्कूल के लिए 47 हजार रुपए खर्च किए जाएंगे। इस पूरे कार्यक्रम के लिए जिले के चयनित 30 स्कूलों में 14 लाख 10 हजार रुपये खर्च होंगे। प्रोजेक्टर पर बच्चे देखेंगे एमएस धोनी फिल्म : नागरिक सुरक्षा और शांति के लिए पुलिस और छात्रों के बीच मित्रवत संबंध बनाकर बच्चों को देश का एक जिम्मेवार नागरिक बनाना इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। स्कूल स्तर पर छात्र-पुलिस कैडेट कार्यक्रम होगा। सभी स्कूलों को 47 हजार की दर से राशि भेज दी गई है। शिक्षण सामग्री पर 15 हजार, आउटडोर गतिविधि पर 22 हजार, प्रशिक्षण और अन्य पर पांच हजार हर एक स्कूल पर खर्च होना है। आकस्मिक मद में पांच हजार खर्च होना है। कार्यक्रम के तहत छात्रों को फिल्म शो चक दे इंडिया, बागवान, एमएस धोनी, भाग मिल्खा भाग, मेरी कॉम फिल्म दिखाए जाएंगे। इसके अलावा छात्रों को स्थानीय सीमा सुरक्षा बल कैम्प, अनुमंडल, जिला स्तरीय पुलिस ऑफिस और ट्रैफिक पुलिस कार्यालय का भ्रमण कराया जाएगा। दो बैच में दी जाएगी ट्रेनिंग : चयनित स्कूलों के दो-दो शिक्षकों और पुलिस पदाधिकारी के लिए जिला स्तर पर दो बैच में ट्रेनिंग का कार्यक्रम रखा गया है। इसमें जवाहर नवोदय विद्यालय, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मल्हनी, उउमावि बसबिट्टी, उउमावि लौकहा, उउमावि परसरमा, उउमावि करिहो, उउमावि कालीगंज, उउमावि बैरो, उउमावि बारा, उउमावि लाउढ़, उउमावि पथरा, उउमावि कटैया गोठ, बिनोव उमावि जरैला, उउमावि मिरजावा, उउमावि रतनसार के शिक्षकों का 18 और 19 दिसंबर को ट्रेनिंग होगा। इसके अलावा उउमावि गिरिधरपट्टी, उउमावि निर्मली, उउमावि बलभद्रपुर, लखीचंद उउमावि हरिराहा, उउमावि हुलास, उउमावि चांदपीपर, उउमावि बैसा, उउमावि सिसौनी, उउमावि फुलवरिया, आदर्श उउमावि अभुआर, उउमावि बेला टोला दोमुहान, उउमावि रसुआर, उउमावि सरोजा बेला, उउमावि तेकुना और मौजी उउमावि दीवानगंज के शिक्षकों का ट्रेनिंग 20 और 21 दिसंबर को होगा। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read