अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

सुबह सात से तीन बजे तक होगा मतदान

सुबह सात से तीन बजे तक होगा मतदान जिले में होने वाले पैक्स चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष कराने सहित भूमि विवाद मामले को लेकर समीक्षा बैठक हुई। शनिवार को आयोजित बैठक में डीएम डा. शैलजा शर्मा व एसपी राकेश कुमार ने पैक्स मतदान एवं मतगणना को लेकर सभी सुपर जोनल एवं पुलिस पदाधिकारियो के साथ बैठक की। बैठक

सुबह सात से तीन बजे तक होगा मतदान

Article Advertisement

सुबह सात से तीन बजे तक होगा मतदान जिले में होने वाले पैक्स चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष कराने सहित भूमि विवाद मामले को लेकर समीक्षा बैठक हुई। शनिवार को आयोजित बैठक में डीएम डा. शैलजा शर्मा व एसपी राकेश कुमार ने पैक्स मतदान एवं मतगणना को लेकर सभी सुपर जोनल एवं पुलिस पदाधिकारियो के साथ बैठक की।

Article Advertisement

बैठक में निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान करवाने का निर्देश दिया। मतदान सुबह 7 बजे से 3 बजे तक होगी। वहीं मतगणना दूसरे दिन सुबह 8 बजे से शुरू होगी। जिले में 9 दिसंबर, 11 दिसंबर, 13 दिसंबर एवं 15 दिसंबर को मतदान होना है। चार चरणों में होने वाले चुनाव के लिए कुल 152 पेट्रोलिंग पार्टी का गठन किया गया है। इसके लिए 12 जोनल दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त है। सुपर जोनल दंडाधिकारी के रूप में अपर समार्हता पुरूषोत्तम पासवान, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी राशिद कलीम अंसारी, अनुमंडलीय लोक शिकायत पदाधिकारी रविन्द्र कुमार प्रतिनियुक्त है। कुल-127 पैक्सों में चरणवार रूप में मतदान होगा। बैठक में डीडीसी राजेश कुमार सिंह, सदर एसडीओ शंभूनाथ झा सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, बीडीओ व थानाध्यक्ष मौजूद थे। प्रखंड वार मतदाताओं की संख्या : जिले में कुल 2 लाख 54 हजार 983 पैक्स के मतदाता है। जिसमें कहरा में 21041, सत्तरकटैया में 28893, पतरघट में 23775, नवहट्टा में 24027, महिषी में 28544, सोनवर्षा में 30181, सौरबाजार में 31707, सिमरी बख्तियारपुर में 32406 एवं सलखुआ में 23543 मतदाता है। Source -Hindustan

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read