अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

यूपी का वांछित अपराधी विकास दुबे एमपी के उज्जैन में गिरफ्तार, महाकाल के मंदिर के बाहर से हुई गिरफ्तारी

महाकाल मंदिर के बाहर किया गया गिरफ्तार, सिक्योरिटी गॉर्ड से पहचान पत्र की मांग के बाद थोड़ी हाथापाई हुई जिसके बाद पुलिस को सौंप दिया गया विकास दुबे युपी में पिछले हफ्ते हुए 8 पुलिसवालों की निर्मम हत्या का आरोपी, कुख्यात अपराधी विकास दुबे को आज लगभग 1 हफ्ते बाद, आज मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर के महाकाल म

यूपी का वांछित अपराधी विकास दुबे एमपी के उज्जैन में गिरफ्तार, महाकाल के मंदिर के बाहर से हुई गिरफ्तारी

Article Advertisement

महाकाल मंदिर के बाहर किया गया गिरफ्तार, सिक्योरिटी गॉर्ड से पहचान पत्र की मांग के बाद थोड़ी हाथापाई हुई जिसके बाद पुलिस को सौंप दिया गया विकास दुबे युपी में पिछले हफ्ते हुए 8 पुलिसवालों की निर्मम हत्या का आरोपी, कुख्यात अपराधी विकास दुबे को आज लगभग 1 हफ्ते बाद, आज मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर के महाकाल मंदिर के बहार से मध्यप्रदेश की पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।

Article Advertisement

इन सब के बीच विकास दुबे के दो करीबी साथियों की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो चुकी है। उन दो साथियों में विकास दुबे का शार्प शूटर अमर दुबे नहीं शामिल है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, "विकास दुबे करीब 8 बजे मंदिर के पास दिखा। मंदिर के पास वाले ही दूकानदार ने उसे पहचान लिया और पुलिस को इस बात की जानकरी दी। मंदिर से बाहर आने के बाद सिक्योरिटी गॉर्ड ने उससे पहचान पत्र की मांग की तब उसने जाली पहचान पत्र दिखाया जिसके बाद थोड़ी हाथापाई शुरू हो गई। सिक्योरिटी में तैनात गॉर्ड ने विकास दुबे को पुलिस को सौंप दिया।" पिछले हफ्ते कानपूर के बिकरू गाँव में विकास दुबे की तलाश में गयी पुलिस टीम पर वीएक्स दुबे ने हमला कर दिया था जिसके बाद 8 पुलिसकर्मी उस मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। गिरफ्तार किये गए विकास दुबे एक साथी ने बताया था की विकास दुबे को छापेमारी की जानकारी पहली ही मिल गयी थी। विकास दुबे करीब 60 मर्डर के मामलों में नामज़द है और उसकी तलाश पुलिस की करीब 25 टीम कर रही थी। इससे पहले विकास दुबे को आखिरी बार फरीदाबाद में देखा गया था। फरीदाबाद में होटल में छापेमारी से पहले ही विकास दुबे वहां से फरार हो गया था। युपी और एमपी के मुख्यमंत्रियों की बातचीत इसी बीच उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आपस में फ़ोन पर बात की और हालातों की जानकारी एक दुसरे से साझा की है। युपी पुलिस विकास दुबे को ट्रांजिट रिमांड पर लेने के लिए, उज्जैन के लिए रवाना हो चुकी है। शिवराज सिंह चौहान का ट्वीट बातचीत के बाद शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया है जिसमे उन्होंने कहा, "जिनको लगता है की महाकाल की शरण में जाने से उनके पाप धूल जाएँगे उन्होंने महाकाल को जाना ही नहीं। हमारी सरकार किसी भी अपराधी को बख्श्ने वाली नहीं है।" https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1281090252845789185 शिवराज सिंह ने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने एमपी पुलिस को इस गिरफ्तारी के बाद बधाई देते हुए लिखा, "विकास दुबे की गिरफ़्तारी के लिए उज्जैन पुलिस को बधाई।" https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1281090342989725696 विकास दुबे की जानकारी देने वालों के लिए यूपी पुलिस ने 5 लाख का इनाम रखा था जो पहले 2.5 लाख था। इनसबके बीच इनामी बउआ दुबे भी एनकाउंटर में मारा गया। विकास दुबे का करीबी प्रभात भी गिरफ्तारी से भागने की कोशिश में एनकाउंटर में मारा गया था।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read