‘मुझे हमेशा लगता था वो जिंदा है…’, सालों बाद घर से भागे बेटे को देख फूट-फूट कर रोई मां Mother Cried After Seeing Her Son After 16 Years: युवक की मां नीतू देवी ने बताया कि उसे हमेशा लगता था कि उसका बेटा कहीं न कहीं जिंदा है।
Mother Cried After Seeing Her Son After 16 Years: आजकल के डिजिटल जमाने में जहां आए दिन सोशल मीडिया के जरिए धोखाधड़ी के मामले सामने आते हैं, वहीं इस बीच कुछ अच्छे किस्से भी सामने आते हैं।
ऐसा ही एक किस्सा बिहार के पश्चिम चंपारण से सामने आया है।
यहां एक युवक फेसबुक के जरिए 16 साल बाद परिवार से मिल पाया।
वहीं, सालों बाद खोए बेटे को सामने देख परिवार की आंखों से खुशी के आंसू बहने लगे।
युवक को देखने के लिए पंचायत के मुखिया राजकुमार सहनी और बीडीसी नीरज शर्मा समेत ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
युवक ने बताया कि वह 8 साल की उम्र में परिवार से नाराज होकर घर छोड़कर चला गया था।
अब 16 साल बाद उसने फेसबुक के जरिए माता-पिता और परिवार से दोबारा मिल पाया है।
16 साल पहले घर से भागा यह मामला पश्चिम चंपारण के पिपरासी प्रखंड के पिपरासी पंचायत के परसौनी गांव का है।
परसौनी गांव के रहने वाले उमेश गिरी और नीतू देवी बुधवार की शाम तब फूट-फूट कर रोने लगे, जब उन्होंने सामने 16 साल पहले गायब हुए अपने बेटे मनीष गिरी को जिंदा खड़ा देखा।
उमेश गिरी और नीतू देवी की आंखों से गिरे ये आंसू खुशी के आंसू थे।
बेटे को सामने देख माता-पिता सबसे पहले उसे गले लगाया और भगवान का शुक्रिया अदा किया कि उनका बेटा घर वापस आ गया।
जीत गया मां का विश्वास मनीष गिरी की मां नीतू देवी ने बताया कि उसे हमेशा लगता था कि उसका बेटा कहीं न कहीं जिंदा है।
वहीं ग्रामीणों ने कहा कि सोशल मीडिया ने बिछड़े परिवार को एक साथ मिला दिया।
इस मौके पर मनीष गिरी ने बताया कि करीब एक महीने पहले उसने अपने फेसबुक फीड पर पंचायत की मुखिया और बीडीसी को देखा।
इसी पर जब उसने आगे सर्च किया तो अंदेशा हुआ कि शायद ये मुखिया उसके गांव के हो सकते हैं।
इसके बाद उसने फेसबुक के जरिए अपने यहां के जनप्रतिनिधियों का नंबर लिया।
इनसे बात करते हुए उसने अपने पिता के बारे में जानकारी ली।
जब उसे पता लगा कि उसके माता-पिता अभी भी जिंदा हैं, तो उसने घर वापस आने का सोचा।
इसके बाद वह जनप्रतिनिधियों के नंबर से पता लेकर अपने घर पहुंच गया।
8 साल की उम्र में छोड़ा था घर वहीं इस मामले को लेकर जनप्रतिनिधियों ने बताया कि युवक मनीष गिरी 8 साल की उम्र में 2008 में घर से नाराज होकर भाग गया था।
उसके भाग जाने के बाद उसकी माता नीतू देवी और पिता उमेश गिरी ने काफी खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिला।
हार थक कर परिजनों को यह लगा कि शायद उसकी मौत तो कहीं हो गई है।
वहीं युवक ने बताया कि घर से नाराज होकर वह ट्रेन से किसी तरह बैंगलोर चला गया।
वहां पर वह इधर-उधर घूमते हुए किसी तरह पेट भरता था।
वह बाद में बिल्डिंग करने वालों के साथ लेबर का काम करते-करते बिल्डिंग का मिस्त्री हो गया।
उसे केवल अपने पंचायत और पिता का नाम याद था, लेकिन वह कैसे घर जाए, किस जिले में है, यह सब मालूम नहीं था।
घर से भागने वाला 8 साल का लड़का आज 24 साल का हो गया है।
Article Advertisement
India
‘मुझे हमेशा लगता था वो जिंदा है…’, सालों बाद घर से भागे बेटे को देख फूट-फूट कर रोई मां
‘मुझे हमेशा लगता था वो जिंदा है…’, सालों बाद घर से भागे बेटे को देख फूट-फूट कर रोई मां Mother Cried After Seeing Her Son After 16 Years: युवक की मां नीतू देवी ने बताया कि उसे हमेशा लगता था कि उसका बेटा कहीं न कहीं जिंदा है। Mother Cried After Seeing Her Son After 16 Years: आजकल के डिजिटल जमाने में ज

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

India
अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त बनाने का लक्ष्य; AAP ने उठाए सवाल

India
SIR विवाद पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी ने फिर उठाए सवाल; चुनाव आयोग ने अपने फैसलों पर दिया जवाब

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
