अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

बच्चों ने अपने घरों में रहकर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए उत्सवी माहौल में मनाया मदर्स डे

बच्चों ने अपने घरों में रहकर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए उत्सवी माहौल में मनाया मदर्स डे प्रखण्ड क्षेत्र में मदर्स डे रविवार को उत्सवी माहौल में मनाया गया। पुरे दिन मदर्स डे को लेकर बच्चों का उत्साह परवान पर देखा गया। बच्चे अपनी माँ को इस अवसर पर स्नेह रूपी गिफ्ट प्रदान कर खुशिया मनायी। मुख्यालय ब

बच्चों ने अपने घरों में रहकर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए उत्सवी माहौल में मनाया मदर्स डे

Article Advertisement

बच्चों ने अपने घरों में रहकर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए उत्सवी माहौल में मनाया मदर्स डे प्रखण्ड क्षेत्र में मदर्स डे रविवार को उत्सवी माहौल में मनाया गया। पुरे दिन मदर्स डे को लेकर बच्चों का उत्साह परवान पर देखा गया। बच्चे अपनी माँ को इस अवसर पर स्नेह रूपी गिफ्ट प्रदान कर खुशिया मनायी।

Article Advertisement

मुख्यालय बाजार के राजा कुमार ने अपनी माँ को रविवार की सुबह हर्षित भाव से उपहार प्रदान करते हुए उन्हें मदर्स डे की बधाई दिया। खासकर बच्चे मदर्स डे को लेकर पुरे उत्साहित दिखे। लाक डाउन के दौरान अधिकांस युवा अपने अपने घरों ने मौजूद थे। जिन्होंने इस बार घर में ही रहकर अलग अंदाज में मदर्स डे मनाया।छातापुर के अक्षय कुमार ने कहा कि माँ हमारे लिए नित्य बहुत कुछ करती है। वही हमारे जन्म दिवस सहित परीक्षा व अन्य गतिविधियों पर विशेष कुछ करने पर हमें गिफ्ट भी प्रदान करती है। ममता रूपी माँ की जितनी भी तारीफ की जाये वह कम है। क्योकि माँ अपने बच्चों के ख़ुशी हेतु अपनी सारी खुशिया कुर्बान कर देती है। ऐसी माता के सम्मान में मनाए जाने वाले मदर्स दे पर सभी को अपनी अपनी माताओ को स्नेह देना चाहिए। मदर्स डे पर रवि रौशन भगत ने कहा कि त्याग की मूर्ति मां अपने बच्चों को खुशिया प्रदान करने में अपनी दुःख विपदा तक भूल जाती है। माँ स्नेह व प्यार की मूर्ति है। मदर्स डे पर छात्रा चाहत कुमारी स्नेहा कुमारी , किशमिश कुमारी , सोनू कुमार , रिम्मी कुमारी , अर्चना कुमारी, लबली कुमारी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि माँ ममता की मूरत है। उधर, युवा समेत बड़े बुजुर्गो और महिलाओं ने भी मदर्स डे को सोसल मीडिया के माध्यम से अपनी अपनी माताओं का फोटो शेयर कर अलग अंदाज में मनाया। जबकि बच्चे काटकर उत्सवी माहौल में मनाया गया।   छातापुर।सुपौल। सोनू कुमार भगत

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read