आत्महत्या करने पहुंची, मौत का इंतजार करते-करते पटरी पर सो गई…देखिये वीडियो Motihari Girl Suicide Attempt Case: कहते हैं आत्महत्या किसी परेशानी का हल नहीं होती।
इससे परिवार और दुखी हो जाता है।
आपने सुसाइड के कई वीडियो भी लाइव देखे होंगे।
लेकिन कभी किसी की जान बचने का वीडियो देखा है?
नया वीडियो सामने आया है।
जिसके बारे में आपको बताते हैं।
Bihar News: विफलता और तनाव से गमजदा लोग जान देने की सोचते हैं।
लोगों में जब किसी बात को लेकर परेशानी बढ़ जाती है तब ऐसे मामले अधिक सामने आते हैं।
परेशान लोग इसके बाद ही जान देने जैसा कदम उठाते हैं।
लेकिन आत्महत्या किसी भी परेशानी का हल नहीं है।
बिहार में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।
यहां एक लड़की आत्महत्या के इरादे से ट्रैक पर लेट गई।
वह ट्रेन के आगे जान देने की नीयत से आई थी।
लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था।
कई देर ट्रेन आई ही नहीं।
जिसके बाद उसको पटरी पर ही नींद आ गई।
फिर जो हुआ, उसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
मामला मोतिहारी में सामने आया है।
लड़की को लेटे-लेटे नींद आ गई।
यानी मौत का इंतजार लंबा हो गया।
काफी देर बाद उसी लाइन पर एक ट्रेन आई, जिस पर लड़की लेटी हुई थी।
लेकिन लोको पायलट ने लड़की को देख लिया और सूझबूझ से उसकी जान बचा ली।
फिल्मी स्टाइल में लोको पायलट ने बिल्कुल नजदीक जाकर ट्रेन को ब्रेक लगाकर रोक लिया।
इसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।
जिन्होंने समझा-बुझाकर लड़की को ट्रैक से दूर किया।
सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
लोग लोको पायलट की सूझबूझ की सराहना कर रहे हैं।
‘छोड़ दो मुझे, मरना चाहती हूं’ वीडियो को खुद लोको पायलट ने शूट किया।
लड़की को जब हटाया जा रहा था तो वह लोगों से कहने लगी कि उसे छोड़ दो।
वह मरना चाहती है।
लड़की जिद्द करने लगी।
लोगों ने पूछा कि छोटी उम्र में ही वह क्यों जान देना चाहती है?
जिसके बाद लड़की ने कहा कि उसकी मर्जी, तुम लोगों को क्या मतलब है?
बाद में लोगों ने उसे किसी तरह वहां से हटा दिया।
एक यूजर ने कमेंट किया है कि बेचारी को सोने तो दो।
दूसरा यूजर लड़की को सलाह दे रहा है कि अगली बार ऐसी जगह जाना, जहां कोई न बचा सके।
इस वीडियो पर और भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
Article Advertisement
Crime
आत्महत्या करने पहुंची, मौत का इंतजार करते-करते पटरी पर सो गई…देखिये वीडियो
आत्महत्या करने पहुंची, मौत का इंतजार करते-करते पटरी पर सो गई…देखिये वीडियो Motihari Girl Suicide Attempt Case: कहते हैं आत्महत्या किसी परेशानी का हल नहीं होती। इससे परिवार और दुखी हो जाता है। आपने सुसाइड के कई वीडियो भी लाइव देखे होंगे। लेकिन कभी किसी की जान बचने का वीडियो देखा है? नया वीडियो सामने

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
