अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

मोतिहारी में पुलिस का अमानवीय चेहरा, पुरुष पुलिस ने महिला को पीटा और घसीटा, वीडियो वायरल

मोतिहारी में पुलिस का अमानवीय चेहरा, पुरुष पुलिस ने महिला को पीटा और घसीटा, वीडियो वायरल मोतिहारी, बिहार। कानून के रक्षक जब खुद कानून तोड़ने लगें, तो व्यवस्था पर सवाल उठना लाजमी है। बिहार के मोतिहारी में पुलिस का एक अमानवीय चेहरा सामने आया है, जहां वाहन चेकिंग के दौरान पुरुष पुलिसकर्मियों ने एक महिल

मोतिहारी में पुलिस का अमानवीय चेहरा, पुरुष पुलिस ने महिला को पीटा और घसीटा, वीडियो वायरल

Article Advertisement

मोतिहारी में पुलिस का अमानवीय चेहरा, पुरुष पुलिस ने महिला को पीटा और घसीटा, वीडियो वायरल मोतिहारी, बिहार। कानून के रक्षक जब खुद कानून तोड़ने लगें, तो व्यवस्था पर सवाल उठना लाजमी है। बिहार के मोतिहारी में पुलिस का एक अमानवीय चेहरा सामने आया है, जहां वाहन चेकिंग के दौरान पुरुष पुलिसकर्मियों ने एक महिला को छूने, पीटने और घसीटने की शर्मनाक हरकत की।

Article Advertisement

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें दो पुलिसकर्मी महिला को जबरदस्ती खींचते हुए पुलिस वाहन तक ले जाते नजर आ रहे हैं। क्या है मामला घटना बरियारपुर स्थित चीनी मिल रोड की है, जहां छतौनी थाना पुलिस बीती रात वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार पति-पत्नी को रोका गया। महिला के पति के अनुसार, अंधेरा होने की वजह से उन्होंने बाइक थोड़ी आगे रोक दी। बस इतनी सी बात पर पुलिसकर्मी भड़क गए और आईडी मांगने लगे। कहा-सुनी बढ़ने पर पुलिस ने महिला को पकड़कर गाड़ी में बैठाने की कोशिश की। महिला का आरोप है कि पुलिस ने उसके पेट में भी मारा। भीड़ का विरोध और पुलिस की प्रतिक्रिया मौके पर मौजूद लोगों ने महिला के साथ हो रही बदसलूकी का विरोध किया। तभी और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। भीड़ के विरोध करने पर पुलिस ने उनके साथ भी बदतमीजी की और मोबाइल से वीडियो बनाने से रोका। एक दरोगा लोगों से नाम पूछने लगा और उनकी भी वीडियो रिकॉर्ड करने लगा। वीडियो हुआ वायरल   सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे पुरुष पुलिसकर्मी महिला को दबोचकर खींच रहे हैं, मानो कोई खतरनाक अपराधी पकड़ा गया हो। वीडियो वायरल होते ही पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों की नाराजगी स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना पुलिस की दबंगई का उदाहरण है। बिना महिला पुलिस की मौजूदगी के इस तरह की कार्रवाई कानूनन गलत है। लोग इस मामले में पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read