अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...

Article Advertisement

Technology

Moto G8 Plus लॉन्च हुआ भारत में, तीन रियर कैमरे हैं इसमें

Moto G8 Plus लॉन्च हुआ भारत में, तीन रियर कैमरे हैं इसमें Moto G8 Plus Launched: मोटो जी8 प्लस लॉन्च कर दिया गया है। यह Motorola की मिड-रेंज जी सीरीज़ का लेटेस्ट स्मार्टफोन है। Moto G8 Plus तीन रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन है। रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। मोटोरोला वन एक्शन

Moto G8 Plus लॉन्च हुआ भारत में, तीन रियर कैमरे हैं इसमें

Article Advertisement

Moto G8 Plus लॉन्च हुआ भारत में, तीन रियर कैमरे हैं इसमें Moto G8 Plus Launched: मोटो जी8 प्लस लॉन्च कर दिया गया है। यह Motorola की मिड-रेंज जी सीरीज़ का लेटेस्ट स्मार्टफोन है। Moto G8 Plus तीन रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन है। रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। मोटोरोला वन एक्शन की तरह इस फोन में भी 16 मेगापिक्सल का एक्शन कैमरा दिया गया है। मोटोरोला जी8 प्लस में क्वाड पिक्सल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है। यह बेहतर फोटो लेने में काम आता है। फोन वाटर रेपलेंट डिज़ाइन के साथ आता है और इसमें फास्ट चार्जिंग के लिए 15 वॉट टर्बोपावर के लिए सपोर्ट है। ब्राज़ील मार्केट में Motorola ने मोटो जी8 प्लस के साथ Moto G8 Play और Moto E6 Play को भी लॉन्च किया है। प्रतीत होता है कि मोटो जी8 प्लस के ग्लोबल वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन भारत में पेश किए गए वेरिएंट से थोड़े अलग हैं। Moto G8 Plus price in India मोटो जी8 प्लस की कीमत 13,999 रुपये है। यह दाम Moto G8 Plus के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। यह कॉस्मिक ब्लू और क्रिस्टल पिंक रंग में मिलता है। मोटो जी सीरीज़ का नया फोन अक्टूबर महीने के अंत से ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर उपलब्ध होगा। Moto G8 Plus specifications डुअल सिम मोटो जी8 प्लस स्टॉक एंड्रॉयड पाई पर चलता है। कंपनी ने इस फोन को एंड्रॉयड 10 देने का वादा भी किया है। इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है और नॉच यू आकार का है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 655 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। Moto G8 Plus तीन रियर कैमरे वाला फोन है। प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। यहां Samsung ISOCELL Bright GM1 सेंसर का इस्तेमाल हुआ है। अपर्चर एफ/ 1.79 है। इसका साथ देगा 16 मेगापिक्सल का एक्शन कैमरा। यह एफ/ 2.2 अपर्चर और 117 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आता है। फोन में एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। नाइट मोड, स्पॉट कलर, 4के वीडियो और 1080 स्लो मो वीडियो जैसे कैमरा फीचर्स फोन का हिस्सा हैं। मोटो जी8 प्लस की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। मोटोरोला के इस फोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, जीपीएस, ए-जीपीएस, ग्लोनास, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, ई-कंपास, फिंगरप्रिंट सेंसर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और मैगनेटोमीटर फोन का हिस्सा हैं। फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है और यह 15 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी ने रिटेल बॉक्स में 15 वॉट का टर्बोपावर चार्जर भी दिया है। मोटो जी8 प्लस का डाइमेंशन 158.35x75.83x9.09 मिलीमीटर है और वज़न 188 ग्राम।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read