अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Technology

मोटोरोला ने भारत में 6.5 इंच डिस्प्ले के साथ नए किफायती फोन की घोषणा की

नई दिल्ली: ग्लोबल स्मार्टफोन ब्रांड मोटोरोला ने बुधवार को देश में अपना नया किफायती स्मार्टफोन लॉन्च करने की घोषणा की, जिसमें 90 हट्र्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि नए मोटो जी13 की कीमत 4 जीबी रैम प्लस 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए 9,999 रुपये

मोटोरोला ने भारत में 6.5 इंच डिस्प्ले के साथ नए किफायती फोन की घोषणा की

Article Advertisement

नई दिल्ली: ग्लोबल स्मार्टफोन ब्रांड मोटोरोला ने बुधवार को देश में अपना नया किफायती स्मार्टफोन लॉन्च करने की घोषणा की, जिसमें 90 हट्र्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि नए मोटो जी13 की कीमत 4 जीबी रैम प्लस 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए 9,999 रुपये और 4 जीबी रैम प्लस 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए 9,499 रुपये है।

Article Advertisement

डिवाइस दो रंगों- मैट चारकोल और लैवेंडर ब्लू में आता है और इसकी बिक्री 5 अप्रैल से फ्लिपकार्ट, मोटोरोला.इन और प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी। इसमें कहा गया, स्मार्टफोन में ऐक्रेलिक ग्लास (पीएमएमए) बॉडी है और इसमें अल्ट्रा-थिन और प्रीमियम डिजाइन है। नया फोन बेहतर प्रदर्शन के लिए मीडियाटेक हेलियो जी85 प्रोसेसर द्वारा संचालित है, जो 50एमपी क्वाड पिक्सेल कैमरा सिस्टम के साथ आता है, साथ ही उपयोगकर्ताओं को विस्तृत तस्वीरें लेने की अनुमति देता है और इसमें 8 एमपी का फ्रंट कैमरा भी है। कंपनी ने कहा कि इसके अलावा, फोन डॉल्बी एटमॉस द्वारा ट्यून किए गए दो बड़े स्टीरियो स्पीकर से लैस है, जो एक शानदार ऑडियो अनुभव प्रदान करते हैं। साथ ही, नया डिवाइस 5000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read