अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

India

बाघ के हमले में वृद्ध की मौत

सिवनी, (मप्र) दो अप्रैल (भाषा) मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में पेंच बाघ अभयारण्य अंतर्गत घाटकोहका बफर वन परिक्षेत्र की आगरी बीट के जंगल से लगे खेत में महुआ बीन रहे 62 वर्षीय वृद्ध पर शुक्रवार सुबह एक बाघ ने हमला कर दिया। बाघ के इस हमले में वृद्ध की मौके पर मौत हो गई। पेंच बाघ अभयारण्य के क्षेत्र संचालक

बाघ के हमले में वृद्ध की मौत

Article Advertisement

सिवनी, (मप्र) दो अप्रैल (भाषा) मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में पेंच बाघ अभयारण्य अंतर्गत घाटकोहका बफर वन परिक्षेत्र की आगरी बीट के जंगल से लगे खेत में महुआ बीन रहे 62 वर्षीय वृद्ध पर शुक्रवार सुबह एक बाघ ने हमला कर दिया। बाघ के इस हमले में वृद्ध की मौके पर मौत हो गई। पेंच बाघ अभयारण्य के क्षेत्र संचालक व मुख्य वनसंरक्षक विक्रम सिंह परिहार ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे घाटकोहका बफर वन परिक्षेत्र अंतर्गत आगरी बीट से लगे खेत में ऐरमा गांव निवासी वृद्ध किसान घासीराम वर्मा (58) महुआ बीन रहा था। उन्होंने बताया कि इसी दौरान खेत में मौजूद बाघ ने महुआ बीन रहे वृद्ध किसान पर अचानक हमला कर दिया जिससे वृद्ध घासीराम वर्मा की घटना स्थल पर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटनास्थल की परिस्थितियों को देखकर वन अधिकारी अंदाजा लगा रहे हैं कि संभवत: महुए के पेड़ के आसपास मौजूद बाघ से मृतक घासीराम वर्मा का सीधा सामना हो गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान वृद्ध को संभलने का मौका नहीं मिला और बाघ ने घासीराम की गर्दन दबोच ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घासीराम को मारने के बाद बाघ वापस जंगल लौट गया। वन अधिकारियों के मुताबिक जिस क्षेत्र में घटना हुई है, उस क्षेत्र में बाघ की लंबे समय से आवाजाही है। इस बात की जानकारी वन अमले व क्षेत्र ग्रामीणों को होने के बावजूद वृद्ध अकेला जंगल से लगे खेत में पहुंच गया, जिसके कारण उसकी जान चली गई। सूचना मिलते ही पेंच बाघ अभयारण्य के उपसंचालक एस बी सिरसैया व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया गया। मृतक के स्वजनों को त्वरित दी जाने वाली राहत राशि अंतिम संस्कार के लिए प्रदान कर दी गई। सिरसैया ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतक के स्वजनों को ढांढस बंधाया। पेंच प्रबंधन ने मृतक के स्वजनों को दी जाने वाली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के लिए मामला तैयार करके स्वीकृति की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र के कुछ लोगों ने पेंच पार्क के वन अमले पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर कार्रवाई करने पहुंचे वन अमले पर ग्रामीणों ने पत्थर फेंके लेकिन ग्रामीणों व वन अमले के बीच दूरी अधिक होने के कारण किसी को चोट नहीं आई। सिरसैया ने बताया कि जंगल से लगे राजस्व क्षेत्र में बाघ के विचरण को देखते हुए पार्क प्रबंधन ने सर्चिंग के लिए हाथियों को मौके पर बुलाया है। हाथियों की मदद से यह पता लगाया जाएगा कि बाघ अभी कहां है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read