तमिलनाडु में 12वीं की छात्रा को 17 साल के लड़के ने पहनाया मंगलसूत्र, गिरफ्तार तमिलनाडु के चिदंबरम में एक पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र को मंगलवार को बाल विवाह के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोप है कि उसने 12वीं कक्षा की लड़की को मंगलसूत्र पहना दिया था।
Education
तमिलनाडु में 12वीं की छात्रा को 17 साल के लड़के ने पहनाया मंगलसूत्र, गिरफ्तार
तमिलनाडु में 12वीं की छात्रा को 17 साल के लड़के ने पहनाया मंगलसूत्र, गिरफ्तार तमिलनाडु के चिदंबरम में एक पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र को मंगलवार को बाल विवाह के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि उसने 12वीं कक्षा की लड़की को मंगलसूत्र पहना दिया था। एक बस स्टॉप पर घटी इस घटना का वीडियो सोशल म

Article Advertisement
Article Advertisement
एक बस स्टॉप पर घटी इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
वीडियो से यह प्रतीत होता है कि दोनों ही की इसमें सहमति थी।
पुलिस ने सोमवार को इस मामले से जुड़े चार लोगों से पूछताछ की।
मंगलवार को छात्र से करीब सात घंटे तक पूछताछ की गई।
इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
दोनों के खिलाफ बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के तहत आरोप लगाए गए हैं।
गिरफ्तार किया गया छात्र 17 साल का है।
गिरफ्तारी के बाद उसे बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है।
वहीं, कुड्डालोर जिला बाल कल्याण समिति कक्षा 12वीं की छात्रा को लड़कियों के लिए बने सुधार गृह में लेकर गई।
कुड्डालोर जिले के एसपी एस शक्ति गणेशन ने बताया, "वे निश्चित रूप से यह जानते थे कि आखिर वे क्या कर रहे हैं।
यह एक अपराध है।'' उन्होंने कहा, ''बाल कल्याण समिति और पुलिस ने दोंने के परिवारों से बात की है।
लड़की को कल उसके माता-पिता के पास वापस भेज दिया जाएगा।" यह घटना कुड्डालोर जिले के चिदंबरम में गांधी प्रतिमा के सामने एक बस स्टैंड पर हुई।
लड़की स्कूल यूनिफॉर्म में दिख रही है।
वीडियो को फिल्माने वाले एक व्यक्ति को यह कहते हुए सुना जाता है कि इसे बांधो।
इसके बाद लड़का मंगलसूत्र बांधने लगता है।
कैमरे के पीछे खड़े लोग दोनों पर सफेद फूल बरसाने लगते हैं।
एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि वीडियो बनाने और इसे शेयर करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधिकारी ने कहा, "हम चिदंबरम में ऐसे अपराधों के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम चला रहे हैं।"
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
Google के AI फीचर पर मुकदमा, स्कूल Chromebook इस्तेमाल करने वाली 13 वर्षीय छात्रा के मामले ने बढ़ाई चिंता

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
