अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Crime

नालंदा: पहले पत्नी का सिर कुचला, फिर महिला के अंग को कुत्तों ने नोचा

बिहार के नालंदा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. दरअसल नालंदा में 13 मार्च से लापता संगीता देवी का शव रविवार को पुलिस ने खेत से बरामद किया. संगीता देवी की उम्र 35 वर्ष बताई जा रही है. बता दें कि महिला की लाश क्षत-विक्षत हालत में मिली थी. सिर, दो पैर और एक हाथ से कुचली हुई लाश मिलने से इलाके

नालंदा: पहले पत्नी का सिर कुचला, फिर महिला के अंग को कुत्तों ने नोचा

Article Advertisement

बिहार के नालंदा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. दरअसल नालंदा में 13 मार्च से लापता संगीता देवी का शव रविवार को पुलिस ने खेत से बरामद किया. संगीता देवी की उम्र 35 वर्ष बताई जा रही है. बता दें कि महिला की लाश क्षत-विक्षत हालत में मिली थी. सिर, दो पैर और एक हाथ से कुचली हुई लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. संगीता के पति नीतीश कुमार पर हत्या का आरोप है, वह फिलहाल फरार है. मामला थरथरी थाना क्षेत्र के पुरंदरपुर गांव का है. दरअसल, संगीता देवी गत 13 मार्च से लापता थी. इस दर्दनाक घटना का खुलासा उस वक्त हुआ, जब कुछ ग्रामीण खेत में काम करने के जा रहे थे. जहां उन्हें महिला का शव दिखा, जिसके बाद इसकी सूचना सभी ग्रामीणों के साथ-साथ स्थानीय थाने की पुलिस को भी दी गई. इस घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है. टुकड़ों में मिली बॉडी पार्ट आपको बता दें कि घटनास्थल से मृत महिला का पत्थर से कुचला हुआ सिर, दोनों पैर, एक हाथ और शरीर के अन्य टुकड़े को बरामद किया गया है. आशंका जताई जा रही है कि शव को कुत्तों ने नोच-नोच कर खाया होगा और फिर हड्डियों को इधर-उधर छोड़ दिया गया है. शव के टुकड़े एक-दूसरे से 50 से 100 मीटर की दूरी पर बरामद किया गए हैं, वहीं अन्य अंगों की भी तलाश की जा रही है. इस घटना को लेकर हिलसा डीएसपी कृष्णा मुरारी ने बताया कि, ''नीतीश कुमार की पत्नी संगीता देवी 13 मार्च से लापता थी और संगीता देवी के मायके वाले उसकी तलाश में पुरंदरपुर पहुंचे, जहां संगीता देवी के पति ने बताया कि उसने उसे इलाज के लिए कहीं भेजा था और कभी-कभी बहाने बनाने लगता कि संगीता देवी कहीं चली गई है.'' पति को है नशे की लत आपको बता दें कि संगीता देवी के पति नीतीश कुमार को नशे कि लत है और नशे को लेकर अक्सर दोनों पति-पत्नी के बीच कहासुनी और जमकर मारपीट होती रहती थी. इस बात को लेकर ग्रामीणों का भी कहना है कि, ''हमेशा नीतीश कुमार नशे में धुत रहता है. संगीता देवी के बेटे ने बताया कि उसकी मां पिछले 13 मार्च से गायब थी. ग्रामीणों ने भी जब नीतीश कुमार से पत्नी के नहीं रहने की वजह पूछी तो नीतीश ने सभी को कभी इलाज के लिए भेजने की बात बतलाई तो कभी कुछ कह कर गुमराह करता रहा. बता दें कि वर्ष 2006 में नूरसराय थाना क्षेत्र के झामा बारा गांव निवासी संगीता देवी की शादी थरथरी थाना क्षेत्र के पुरंदरपुर गांव निवासी नीतीश कुमार से हुई थी. शादी के बाद दोनों के दो बेटे हैं. एक बेटा प्रिंस कुमार जो 12 साल का है, जबकि दूसरा बेटा प्रियांशु कुमार जो 10 का है. वर्तमान में संगीता देवी का पति नीतीश कुमार घर से फरार है, वह बिहारशरीफ में मजदूरी का काम करता है. नशे की लत को पूरा करने के लिए करता था ये काम इस पूरे खतना कर्म को लेकर नीतीश के पिता ने बताया कि, ''उसका बेटा अक्सर बहू से ससुराल के पैसों को लेकर झगड़ा करता था और यही कारण है कि वह अपने बेटे से दूर रहते हैं.'' दरअसल, ससुराल से पैसे लाने को लेकर नीतीश कुमार हमेशा अपनी पत्नी को प्रताड़ित करता था. अपने नशे की लत को पूरा करने के लिए पत्नी के गहने बेचता था. वहीं, इस पूरे प्रकरण में बड़े बेटे का कहना है कि, ''उसके पिता हमेशा उसकी मां को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे.'' इधर, इन सारे मामले को लेकर एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि, ''पति ने पत्नी की हत्या कर शव को क्षत-विक्षत कर फेंक दिया है. अब इन सारे प्रकरण में एसडीपीओ हिलसा के नेतृत्व में पुलिस की टीम जांच में जुट हुई है. एफएसएल व डॉग स्क्वायड को बुलाकर घटना की जांच की जा रही है. साथ ही आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी हो रही है. जल्द से जल्द आरोपी को ढूंढ लिया जाएगा.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read