दो शादियां करना युवक को पड़ा महंगा, दोनों पत्नियों ने मिलकर ले ली जान दो पत्नियों ने मिलकर अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी. पहली पत्नी बार बार पति के साथ मारपीट करती थी और दूसरी पत्नी के आने के बाद दोनों ही मिल गई साथ ही रहने लगी. पति को छोड़कर दोनों पत्नियां एक साथ रहती थी और कल दोनों गुस्से में पति के पास पहुंची और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. छपरा से एक ऐसी खबर सामने आ रही है. जिसने सभी को हैरानी में डाल दिया है. दो पत्नियों ने मिलकर अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी. पहली पत्नी बार बार पति के साथ मारपीट करती थी और दूसरी पत्नी के आने के बाद दोनों ही मिल गई साथ ही रहने लगी. पति को छोड़कर दोनों पत्नियां एक साथ रहती थी और कल दोनों गुस्से में पति के पास पहुंची और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. उसके बाद चाकू से पति पर हमला करना शुरू कर दिया. जिससे वो लहूलुहान हो गया. घायल अवस्था में उसे अस्तपाल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. पत्नी पति के साथ अक्सर करती थी मारपीट दरअसल, छपरा के भेल्दी थाना के सिधवालिया के रहने वाले आलमगीर की शादी सारण के ही चिंतामनगंज में 12 साल पहले हुई थी, लेकिन शादी के कुछ ही महीनों बाद दोनों में विवाद शुरू हो गया. जिसके बाद से उसकी पत्नी अपने मायके में ही रहने लगी. आलमगीर दिल्ली में मजदूरी का काम करता था. उसके दो बच्चे भी हैं. बीच बीच में पहली पत्नी दिल्ली अपने पति के पास जाकर उसके साथ मारपीट भी करती थी और पैसे लेकर चली आती थी. इसी बीच आलमगीर ने 6 महीना पहले दिल्ली में बंगाल की लड़की से शादी कर ली. दोनों पत्नियों को पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार जिसकी जानकारी पहली पत्नी को लगी तो वो दिल्ली आ गई और दूसरी पत्नी को अपने साथ लेकर अपने मायके सारण चिंतामनगंज वापस लौट गई. बकरीद के त्योहार में आलमगीर अपने घर छपरा आया था. इसकी जानकारी दोनों पत्नियों को लगी तो दोनों पत्नियां दिन में 11:00 बजे अपने पति के घर आई और पति के साथ पहले तो मारपीट की और फिर चाकू से उसपर हमला कर दिया. जिससे वह घायल हो गया. घायल अवस्था में गांव वाले उसे लेकर पीएससी पहुंचे. जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया, लेकिन पटना जाने के क्रम में रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल में लाया गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दोनों पत्नियों को गिरफ्तार कर घटना के कारणों का जांच कर रही है.
Article Advertisement
Crime
दो शादियां करना युवक को पड़ा महंगा, दोनों पत्नियों ने मिलकर ले ली जान
दो शादियां करना युवक को पड़ा महंगा, दोनों पत्नियों ने मिलकर ले ली जान दो पत्नियों ने मिलकर अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी. पहली पत्नी बार बार पति के साथ मारपीट करती थी और दूसरी पत्नी के आने के बाद दोनों ही मिल गई साथ ही रहने लगी. पति को छोड़कर दोनों पत्नियां एक साथ रहती थी और कल दोनों गुस

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
