अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

8 साल की उम्र, 3 लोगों की हत्या, मर्डर करने में आता है मजा.. पढ़िए-सबसे 'बड़े' सीरियल किलर की कहानी

उम्र 8 साल... काम बड़े-बड़े अपराधियों के भी पसीने छुड़ाने वाले. 3-3 लोगों का मर्डर... बिहार में है विश्व का सबसे बड़ा सीरियल किलर. वैसे तो बच्चों को भगवान का रूप माना जाता है लेकिन बिहार के मुंगेर में रहने वाला अमरजीत साडा किसी सीरियल किलर से कम नहीं था. सिर्फ 8 साल की उम्र में अमरजीत साडा ने 3-3 बच

8 साल की उम्र, 3 लोगों की हत्या, मर्डर करने में आता है मजा.. पढ़िए-सबसे 'बड़े' सीरियल किलर की कहानी

Article Advertisement

उम्र 8 साल... काम बड़े-बड़े अपराधियों के भी पसीने छुड़ाने वाले. 3-3 लोगों का मर्डर... बिहार में है विश्व का सबसे बड़ा सीरियल किलर. वैसे तो बच्चों को भगवान का रूप माना जाता है लेकिन बिहार के मुंगेर में रहने वाला अमरजीत साडा किसी सीरियल किलर से कम नहीं था. सिर्फ 8 साल की उम्र में अमरजीत साडा ने 3-3 बच्चों की हत्या कर डाली. हत्या करने का तरीका ऐसा कि हर किसी की रूह कांप जाए. अमरजीत साडा ने जिन तीन लोगों को मारा था उसमें से तो दो उसके रिश्तेदार थे. एक की उम्र 6 साल थी तो दूसरी उसकी खुद की 8 महीने की बहन थी. इसके अलावा उसने अपनी पड़ोसी की 6 महीने की बेटी को भी मार डाला था. खुशबू उसकी सबसे कम उम्र की शिकार बनी थी. खुशबू को उसने पत्थर से कुचलकर मार डाला था.     मर्डर करते वक्त आता था मजा... महज 8 साल की उम्र में तीन-तीन मर्डर करने वाले अमरजीत साडा को जब अरेस्ट किया तो उसने जो खुलासे किए उससे पुलिस हैरान रह गई. जब तीनों का मर्डर उसने किया था तो उसकी उम्र 7 साल ही थी. 2006 से 2007 के बीच तीनों खून अमरजीत साडा द्वारा किए गए थे. बेहद कम उम्र में तीन मर्डर करने के कारण अमरजीत साडा का नाम दुनिया के सबसे कम उम्र के सीरियल किलर्स में सामिल हो गया और वह आज भी कायम है. अमरजीत साडा के बारे में नहीं है कोई जानकारी देश के कानून के मुताबिक, 18 साल से कम उम्र के अपराधियों को सजा नहीं दी सकती. उन्हें केवल सुधारगृह में ही रखा जाता है. अमरजीत साडा की गिरफ्तारी 2007 में कई गई थी. उसे ज्यादा से ज्यादा तीन साल तक ही बाल सुधार गृह में रखा जा सकता था. उसे कब सुधार गृह से आजाद किया गया, इस समय वह कहां पर है, इसकी जानकारी किसी को नहीं है. जांच करने वाले अधिकारिोयं के मुताबिक, जब उससे हत्याओं को करने का कारण पूछा गया था तो उसने कहा था कि उसे खून देखकर मजा आता था. जब हत्या करते समय बच्चियां चीखती थीं और रोती थीं तो उसे बहुत अच्छा लगता था इसलिए ही वह हत्याएं करता था.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read