टूटी गर्दन, 15 फ्रैक्चर, पसलियों के टुकड़े; छत्तीसगढ़ के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की डराने वाली ऑटोप्सी रिपोर्ट Mukesh Chandrakar Autopsy Report: मुकेश चंद्राकर की ऑटोप्सी रिपोर्ट सामने आ गई हे, जिसमें डॉक्टरों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
Crime
टूटी गर्दन, 15 फ्रैक्चर, पसलियों के टुकड़े; छत्तीसगढ़ के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की डराने वाली ऑटोप्सी रिपोर्ट
टूटी गर्दन, 15 फ्रैक्चर, पसलियों के टुकड़े; छत्तीसगढ़ के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की डराने वाली ऑटोप्सी रिपोर्ट Mukesh Chandrakar Autopsy Report: मुकेश चंद्राकर की ऑटोप्सी रिपोर्ट सामने आ गई हे, जिसमें डॉक्टरों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार मुकेश को बड़ी बेरहमी से मारा गया। उसके शव

Article Advertisement
Article Advertisement
रिपोर्ट के अनुसार मुकेश को बड़ी बेरहमी से मारा गया।
उसके शव की हालत देखने लायक भी नहीं थी।
आइए जानते हैं कि रिपोर्ट क्या कहती है?
Mukesh Chandrakar Autopsy Report: ठेकेदार के घोटालों का पर्दाफाश करने वाले छत्तीसगढ़ के पत्रकार मुकेश चंद्राकार को कितनी बेरहमी से मारा गया था, इसका सबूत उसकी ऑटोप्सी रिपोर्ट है।
28 साल के पत्रकार की लाश सेप्टिक टैंक में मिली थी, लेकिन उसकी लाश का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों का भी दिल दहल गया मुकेश की हालत देखकर।
डॉक्टरों ने कहा कि 12 साल के करियर में उन्होंने ऐसा मामला कभी नहीं देखा।
रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि मुकेश को 2 या 2 से अधिक लोगों ने मिलकर मारा और बड़ी क्रूरता से उसकी हत्या की।
पोस्टमार्टम करते समय मुकेश के सिर पर 15 फ्रैक्चर मिले।
गर्दन टूटी हुई थी और उसका दिल शरीर से बाहर निकला हुआ था।
जिगर के 4 टुकड़े हो चुके थे।
5 पसलियां टूटी हुई थीं।
बता दें कि 3 दिन से लापता मुकेश की लाश जब सेप्टिक टैंक में मिली तो उसकी हालत देखने लायक भी नहीं थी।
कपड़ों से परिजनों ने शव की पहचान मुकेश के रूप में की।
सुरेश की प्रॉपर्टी में ही मिली मुकेश की लाश मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुकेश चंद्राकर के हत्यारोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर को पुलिस ने हैदराबाद में गिरफ्तार कर लिया है।
सुरेश चंद्राकर को रविवार को हैदराबाद से विशेष जांच दल (SIT) ने दबोचा।
सुरेश चंद्राकर ही मुकेश की हत्या का मास्टरमाइंड है, क्योंकि पत्रकार मुकेश ने उसके भ्रष्टाचार में लिप्त होने का खुलासा किया था।
3 जनवरी को वारदात का खुलासा होने के बाद से ही वह फरार था।
मुकेश चंद्राकर एक जनवरी को लापता हो गया था।
3 जनवरी को स्थानीय समाचार चैनल में काम करने वाले मुकेश चंद्राकर का शव सुरेश चंद्राकर की एक प्रॉपर्टी में एक सेप्टिक टैंक में मिली थी।
सुरेश पर ही हत्या करने का शक सीधा इसलिए गहराया, क्योंकि मुकेश ने हाल ही में सुरेश के खिलाफ छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार का मामला उजागर किया था।
मुकेश ने खुलासा किया था कि बस्तर में 120 करोड़ रुपये की सड़क निर्माण परियोजना में अनियमितता बरती गई।
मुकेश को मारने की धमकियां दे रहा था सुरेश मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुकेश के इस खुलासे के बाद राज्य सरकार ने ठेकेदार सुरेश की गतिविधियों की जांच शुरू कर दी थी।
इस बीच एक जनवरी को मुकेश गायब हो गया और 3 जनवरी को सुरेश की प्रॉपर्टी में उसकी लाश मिली तो पुलिस और मुकेश के परिजनों को सुरेश पर ही हत्या करने का शक हुआ।
इसलिए मुकेश के बड़े भाई युकेश चंद्राकर ने गुमशुदगी की रिपोर्ट में सुरेश के खिलाफ हत्या की धाराएं जोड़ने की मांग की।
पुलिस मामले में अब तक 3 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें सुरेश चंद्राकर, उसके भाई दिनेश चंद्राकर और रितेश चंद्राकर शामिल हैं।
आरोप हैं कि घोटाले का खुलासा करने के बाद से ही सुरेश लगातार मुकेश को धमका रहा था।
उसे सबक सिखाने और जान से मारने की धमकी दे रहा था।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
फरीदाबाद में पार्किंग विवाद बना हत्या की वजह, पूर्व टेक महिंद्रा अधिकारी की हत्या के आरोपी पड़ोसी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Crime
समस्तीपुर में पुजारी की हत्या से मचा हड़कंप, फोन कर घर से बुलाया और दाग दीं तीन गोलियां; NH-28 पर ग्रामीणों का भारी हंगामा

Crime
पटना के मनेर में बड़ा पुलिस एनकाउंटर, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के तीन आरोपी ढेर; थानेदार भी घायल

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
