‘बिहार में पुलिस का इकबाल खत्म, किसी की भी हत्या हो सकती है…’ मुकेश साहनी के पिता के मर्डर पर बोला विपक्ष बिहार में विकासशील इंसान पार्टी के संरक्षक मुकेश साहनी के पिता की हत्या के बाद राजनीतिक माहौल गर्म है।
विपक्ष कानून व्यवस्था के मुद्दे पर हमलावर है तो सत्ता पक्ष कानूनी कार्रवाई की बात कर रहा है।
बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश साहनी के पिता की हत्या पर राजनीतिक गलियारों से अलग-अलग प्रतिक्रिया आई है।
बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि अगर बिहार में मुकेश साहनी के पिता की हत्या हो सकती है तो किसी की भी हत्या हो सकती है. वहीं बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई वाली एनडीए सरकार में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि मामले में कड़ी कार्रवाई होगी और दोषियों को सजा मिलेगी।
दरअसल 16 जुलाई की सुबह विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश साहनी के पिता की हत्या की खबर आई।
इसके बाद से ही राजनीतिक दलों की ओर लगातार बयानबाजी जारी है।
बिहार में विपक्षी नेताओं ने जहां बीजेपी-जेडीयू सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
वहीं सत्ता पक्ष कड़ी कार्रवाई की बात कर रहा है।
मुकेश साहनी के पिता की हत्या पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेता उपेंद्र कुशवाहा ने लिखा, ‘बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्री मुकेश साहनी जी के पिता जी की हत्या की खबर सुनकर मर्माहत हूं।
यह घटना अत्यंत ही दुखद व निन्दनीय है।
पता नहीं यह कैसे हुआ?
परन्तु जैसे भी हुआ हो, मा. मुख्यमंत्री जी से आग्रह है कि स्वयं संज्ञान लें ताकि सच्चाई का पता चले और अपराधियों के खिलाफ त्वरित व सख्त से सख्त कार्रवाई हो।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को दुख सहने की ताकत मिले।’ वहीं मुकेश साहनी के पिता की हत्या पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि ‘अगर मुकेश साहनी के पिता की हत्या हो सकती है तो किसी की भी हत्या हो सकती है।
बिहार में पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है।
राम राज्य की बात करने वाले कान में तेल डालकर सोए हुए हैं।
आज के समय में हत्या बिहार में आम बात हो गई है।
नीतीश कुमार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए।
साहनी के पिता जी की हत्या अति दुखद है।
वहीं लोकसभा चुनावों में पूर्णिया से निर्दलीय जीत हासिल करने वाले पप्पू यादव ने ट्वीट कर लिखा कि ‘पूर्व मंत्री मुकेश साहनी जी के पिता जीतन साहनी जी की दरभंगा में निर्मम हत्या BJP के रावणराज का पुख़्ता प्रमाण है।
हत्या दर हत्या से कोहराम मचा है, नीतीश जी के शासन का इकबाल खत्म हो गया है।
अब प्रशासन अपराधियों के बजाय निर्दोषों को फंसाने का निज़ाम बन गया है।
मुकेश जी के हम साथ हैं।’ जीतन साहनी की हत्या के मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए राष्ट्रीय जनता दल के राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा ने एक्स पर लिखा कि ‘VIP पार्टी संरक्षक श्री मुकेश साहनी जी के पिता की निर्मम हत्या ने बिहार में कानून-व्यवस्था की अराजक स्थिति को फिर उजागर कर दिया है. सरकार लोगों के भरोसे से चलती है और वो शून्य सूचकांक पर है. मीडिया मैनेजमेंट ही सब नहीं होता है. ईश्वर मुकेश जी और उनके परिवार को शक्ति और संबल दे.’ वहीं राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि ‘मामले में कड़ी कार्रवाई होगी और आरोपियों को कड़ी सजा मिलेगी. सरकार मुकेश साहनी के परिवार के साथ है.’
Crime
‘बिहार में पुलिस का इकबाल खत्म, किसी की भी हत्या हो सकती है…’ मुकेश साहनी के पिता के मर्डर पर बोला विपक्ष
‘बिहार में पुलिस का इकबाल खत्म, किसी की भी हत्या हो सकती है…’ मुकेश साहनी के पिता के मर्डर पर बोला विपक्ष बिहार में विकासशील इंसान पार्टी के संरक्षक मुकेश साहनी के पिता की हत्या के बाद राजनीतिक माहौल गर्म है। विपक्ष कानून व्यवस्था के मुद्दे पर हमलावर है तो सत्ता पक्ष कानूनी कार्रवाई की बात कर रहा है

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Crime
साइबर अपराध का बढ़ता जाल: बिहार समेत देशभर में ऑनलाइन ठगी के मामलों में तेजी

Crime
पुणे में कारोबारी के दफ्तर पर फायरिंग से सनसनी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर ₹50 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप

Crime
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर सरकार पर हमला, कांग्रेस बोली- महंगाई मैन मोदी की वसूली शुरू

Bihar
पटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

India
आवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधार
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


