अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

गंगा की तेज धार में बहे मुंबई के तीन सैलानी

गंगा की तेज धार में बहे मुंबई के तीन सैलानी ऋषिकेश, चार अगस्त (भाषा) उत्तराखंड में ऋषिकेश के निकट मुनि की रेती क्षेत्र में बुधवार को मुंबई के तीन पर्यटक गंगा की तेज धार में बह गए । उन्हें ढूंढने के लिए राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और जल पुलिस की सहायता से अभियान चलाया जा रहा है । हांलांकि, अभी उनका

गंगा की तेज धार में बहे मुंबई के तीन सैलानी

Article Advertisement

गंगा की तेज धार में बहे मुंबई के तीन सैलानी ऋषिकेश, चार अगस्त (भाषा) उत्तराखंड में ऋषिकेश के निकट मुनि की रेती क्षेत्र में बुधवार को मुंबई के तीन पर्यटक गंगा की तेज धार में बह गए । उन्हें ढूंढने के लिए राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और जल पुलिस की सहायता से अभियान चलाया जा रहा है ।

Article Advertisement

हांलांकि, अभी उनका कुछ पता नहीं चला है। टिहरी जिले के मुनि की रेती क्षेत्र के पुलिस थानाध्यक्ष कमल मोहन भंडारी ने बताया कि क्षेत्र के एक होटल में ठहरे तीन युवकों और दो युवतियों का एक दल गंगा नदी में नहाने गया था और उसी दौरान यह हादसा हुआ । उन्होंने बताया कि नहाने के दौरान एक युवती बहने लगी जिसे बचाने के लिए एक युवती और एक युवक आगे बढे लेकिन मानसून में गंगा के तेज बहाव में तीनों ही बह गए । दल के बाकी सदस्यों ने होटल मालिक को घटना की सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने इनकी तलाश शुरू की । नदी में बहे लोगों के नाम मेलराय डांटे , मधुश्री खुरसांगे , अपूर्व केलकर बताए जा रहे हैं । सभी पर्यटकों की उम्र 20 से 22 साल के मध्य थी ।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read