BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारनेपाल में रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पर बोले खान सर- मेरे पैरों तले जमीन खिसकीबिहार में उच्च शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, सभी प्रोफेसरों की होगी ट्रेनिंगबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारनेपाल में रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पर बोले खान सर- मेरे पैरों तले जमीन खिसकीबिहार में उच्च शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, सभी प्रोफेसरों की होगी ट्रेनिंग
India

मुंबई-कोलकाता उड़ान में भारी गड़बड़ी, आठ घायल

Published: 8/6/2021, 7:09:35 am164 viewsSeemanchal Live

मुंबई-कोलकाता उड़ान में भारी गड़बड़ी, आठ घायल कोलकाता/ दिल्ली, सात जून (भाषा) मुंबई से कोलकाता जाने वाले विस्तारा एयरलाइंस के विमान के यहां उतरने से ठीक पहले उसमें आयी गड़बड़ी के कारण सोमवार को आठ यात्री घायल हो गये । अधिकारियों ने यह जानकारी दी । हवाई अड्डे के निदेशक सी पट्टाभी ने 'पीटीआई भाषा' को

मुंबई-कोलकाता उड़ान में भारी गड़बड़ी, आठ घायल
मुंबई-कोलकाता उड़ान में भारी गड़बड़ी, आठ घायल कोलकाता/ दिल्ली, सात जून (भाषा) मुंबई से कोलकाता जाने वाले विस्तारा एयरलाइंस के विमान के यहां उतरने से ठीक पहले उसमें आयी गड़बड़ी के कारण सोमवार को आठ यात्री घायल हो गये । अधिकारियों ने यह जानकारी दी । हवाई अड्डे के निदेशक सी पट्टाभी ने 'पीटीआई भाषा' को बताया कि शाम करीब चार बज कर 25 मिनट पर उड़ान यूके 775 सुरक्षित कोलकाता हवाई अड्डे पर उतर गयी । पट्टाभी ने बताया, 'गड़बड़ी के कारण विमान के अंदर तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये जबकि पांच अन्य यात्रियों को मामूली चोट आयी ।' अधिकारी ने बताया कि मामूली रूप से घायल पांचों यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद उनके गंतव्य तक भेज दिया गया । उन्होंने बताया कि विमान में 123 यात्री सवार थे । हवाई अड्डा निदेशक ने बताया कि खराब मौसम के कारण यह घटना शाम करीब चार बजे हुयी जब यह विमान कोलकाता से 25 समुद्री मील दूर था । विस्तारा के एक प्रवक्ता ने बताया कि एयरलाइन अपने यात्रियों के दुर्भाग्यपूर्ण अनुभव से दुखी है और घायलों के स्वास्थ्य की बारीकी से निगरानी कर रही है। प्रवक्ता ने कहा, 'हम प्राथमिकता के आधार पर इस घटना की जांच कर रहे हैं और जल्दी ही इस बारे में जानकारी साझा की जायेगी ।'

What do you think?

Leave a Comment

Related News

Trending News

Most Read