अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
India

मुंबई में मकान ढहने से आठ बच्चों सहित 11 लोगों की मौत, सात लोग घायल

मुंबई में मकान ढहने से आठ बच्चों सहित 11 लोगों की मौत, सात लोग घायल , 10 जून (भाषा) मुंबई के मलवनी इलाके में तीन मंजिला इमारत की दो मंजिलों के एक मंजिला मकान पर गिरने से आठ बच्चों सहित 11 लोगों की मौत हो गई और सात अन्य लोग घायल हो गए। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि मलवनी

मुंबई में मकान ढहने से आठ बच्चों सहित 11 लोगों की मौत, सात लोग घायल

Article Advertisement

मुंबई में मकान ढहने से आठ बच्चों सहित 11 लोगों की मौत, सात लोग घायल , 10 जून (भाषा) मुंबई के मलवनी इलाके में तीन मंजिला इमारत की दो मंजिलों के एक मंजिला मकान पर गिरने से आठ बच्चों सहित 11 लोगों की मौत हो गई और सात अन्य लोग घायल हो गए।

Article Advertisement

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि मलवनी इलाके में अब्दुल हमीद रोड के न्यू क्लेक्टर कम्पाउंड में बुधवार रात करीब सवा 11 बजे यह हादसा हुआ। महानगरपालिका के अधिकारियों ने पहले बताया था कि एक मंजिला मकान ढह गया है और अब उसने तीन मंजिला इमारत के ढहने की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इमारत को निर्माण अवैध रूप से किया गया था और अब ठेकेदार से पूछताछ की जा रही है। शहर के पी-नार्थ वार्ड के कार्यवाहक वार्ड अधिकारी संतोष धोंडे ने बताया कि तीन मंजिला इमारत की दूसरी तथा तीसरी मंजिल पास ही के एक मंजिला मकान पर गिर गई। बीएमसी के अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग तथा अन्य एजेंसियों के कर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव एवं तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि हादसे में आठ बच्चों और तीन वयस्क लोगों की मौत हो गई है। सात अन्य घायल हुए हैं और उनमें से एक की हालत गंभीर है। मलबे से निकाले गए घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान, साहिल सरफराज सैय्यद (9), आरिफा शेख (9), शफीक मोहम्मद सलीम सिद्दीकी (45), तौसीफ शफीक सिद्दीकी (15), आलीशा शफीक सिद्दीकी (10), अल्फीसा शफीक सिद्दीकी (डेढ़ वर्ष), आफिना शफीक सिद्दीकी (6), इशरत बानो शफीक सिद्दीकी (40), रहीसा बानो रफीक सिद्दीकी (40), तहेस शफीक सिद्दीकी (12) और जॉन इरन्ना (13) के तौर पर हुई है। महानगरपालिका और दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, कुछ और लोग भी मलबे में फंसे हो सकते हैं और उनकी तलाश जारी है। बीएमसी के अनुसार, ढह गई इमारत कलेक्टर की जमीन पर स्थित थी और इसके मालिक को स्थायी संरचना के निर्माण के दौरान कलेक्टर कार्यालय से अनुमति मिली थी। जबकि संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) विश्वास नांगरे पाटिल ने पत्रकारों को बताया कि इमारत का निर्माण गैरकानूनी तरीके से किया गया था और इसके ढांचे में गंभीर खामियां थी। पाटिल ने बताया कि पिछले महीने चक्रवाती तू्फान ‘ताउते‘ के कारण इमारत को काफी नुकसान पहुंचा था। अगर उचित एहतियाती कदम उठाए गए होते तो बुधवार को हुआ यह हादसा टल सकता था। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ हमने भादंवि की धारा 304 के तहत मामला दर्ज किया है और उचित कार्रवाई करेंगे।’’ अधिकारी ने बताया कि इमारत के ठेकेदार और मालिक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया जा रहा है। पूछताछ के लिए ठेकेदार को हिरासत में ले लिया गया है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read