मुंबई को मिली पहली जीनोम अनुक्रमण प्रयोगशाला मुंबई, चार अगस्त (भाषा) नगर निगम द्वारा संचालित नायर अस्पताल में मुंबई की पहली जीनोम अनुक्रमण प्रयोगशाला शहर को कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में एक अतिरिक्त लाभ प्रदान करेगी क्योंकि नयी सुविधा कम समय में बड़ी संख्या में नमूनों का विश्लेषण कर सकती है और उत्परिवर्ती (म्यूटेंट) की पहचान भी कर सकती है।
यह हॉटस्पॉट क्षेत्रों में विशेष रूप से उपयोगी साबित होगी।
अस्पताल ने बुधवार को यह बात कही।
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने डिजिटल माध्यम से प्रयोगशाला का उद्घाटन किया।
वहीं, बच्चों में स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (एसएमए) के लिए स्पिनराज़ थेरेपी भी टीएन मेडिकल कॉलेज ऐंड बीवाईएल नायर चैरिटेबल अस्पताल में शुरू की गई है।
ठाकरे ने डिजिटल माध्यम से आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में कहा कि 100 साल पहले स्पेनिश फ्लू महामारी के दौरान स्थापित किया गया नायर अस्पताल एक दूसरी सदी के लिए जनता के स्वास्थ्य के देखभाल की तैयारी कर रहा है।
ठाकरे ने यह भी कहा कि भारत में स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी जैसी स्थितियों के लिए दवाएं उपलब्ध कराना समय की मांग है, क्योंकि इलाज की लागत करोड़ों में है।
उन्होंने कहा कि डॉक्टर भी पूरी कोशिश कर रहे हैं कि इस स्थिति से किसी बच्चे की मौत न हो।
स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (एसएमए) टाइप 1 से पीड़ित एक वर्षीय वेदिका शिंदे की 16 करोड़ रुपये का जीवन रक्षक इंजेक्शन दिये जाने के हफ्तों बाद रविवार को पुणे जिले के एक अस्पताल में मौत हो गई।
स्पिनराज़ स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (एसएमए) विरासत में मिले गतिशील, अपक्षयी न्यूरो-मस्कुलर विकारों के एक समूह से होता है, जिसमें बच्चे सांस लेने में विफलता के कारण कम उम्र में मर जाते हैं या वे जीवन भर व्हीलचेयर पर रहते हैं।
ठाकरे ने राज्य सरकार या मुंबई नगर निगम की मदद के बिना नयी सुविधाओं की स्थापना के लिए अस्पताल की सराहना की।
मुख्यमंत्री ने कहा, 'अस्पताल 100 साल पहले समाजसेवियों के सहयोग से स्थापित किया गया था और आज भी दानदाता आगे आए हैं।
यह परंपरा है।' चार सितंबर, 1921 को स्थापित नायर अस्पताल सुपर-स्पेशियलिटी पाठ्यक्रमों सहित विभिन्न चिकित्सा व संबद्ध शाखाओं में व्यापक प्रशिक्षण प्रदान करता है।
अस्पताल की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, 'इस संस्थान ने समाज को ऐसे चिकित्सा दिग्गज प्रदान किए हैं, जिन्होंने दशकों से निस्वार्थ स्वास्थ्य सेवाएं दी हैं और हम इस गौरवशाली संस्कृति व परंपरा को अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए जारी रखने को लेकर तत्पर हैं।' अगली पीढ़ी के जीनोम अनुक्रमण (एनजीएस) रोगजनकों के लक्षणों के वर्णन की एक विधि है।
इस तकनीक का उपयोग आरएनए या डीएनए के पूरे जीनोम या लक्षित क्षेत्रों में न्यूक्लियोटाइड के क्रम को निर्धारित करने के लिए किया जाता है, जो वायरस के दो उपभेदों के बीच अंतर को समझने में मदद करता है, जिससे म्यूटेंट की पहचान होती है।
Article Advertisement
Education
मुंबई को मिली पहली जीनोम अनुक्रमण प्रयोगशाला
मुंबई को मिली पहली जीनोम अनुक्रमण प्रयोगशाला मुंबई, चार अगस्त (भाषा) नगर निगम द्वारा संचालित नायर अस्पताल में मुंबई की पहली जीनोम अनुक्रमण प्रयोगशाला शहर को कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में एक अतिरिक्त लाभ प्रदान करेगी क्योंकि नयी सुविधा कम समय में बड़ी संख्या में नमूनों का विश्लेषण कर सकती है और उत्

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Education
CBSE ने CTET September 2026 की परीक्षा टालने के बाद दोबारा खोली थी Application Window; नई Exam Date CTET 2026 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है।

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
